अक्षय कुमार के कॉमेडी शो से 3 जजों की हुई छुट्टी, कम TRP बनी वजह

अक्षय कुमार के कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' की कम TRP के चलते शो के जज मल्लिका दुआ, जाकिर खान और हुसैन दलाल को बाहर का रास्ता दिखाया गया है. इनकी जगह ये दो होंगे नए मेंटर...

Advertisement
अक्षय कुमार अक्षय कुमार

हंसा कोरंगा

  • नई दिल्ली,
  • 16 अक्टूबर 2017,
  • अपडेटेड 2:25 PM IST

अक्षय कुमार ने स्टार प्लस के कॉमेडी रियलिटी शो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' से छोटे पर्दे पर कमबैक किया था. इस शो का आगाज बहुत ही गर्मजोशी से हुआ था. लेकिन TRP की रेस में खिलाड़ी कुमार शो को टॉप पर काबिज रखने में फेल हो गए. अब खबर आई है कि कम TRP के चलते शो के जज मल्लिका दुआ, जाकिर खान और हुसैन दलाल को बाहर का रास्ता दिखाया गया है.

Advertisement

इन तीन जजों की जगह अब शो में दो नए जाने-माने चेहरे दिखाई देंगे. बॉलीवुड के फनी डायरेक्टर साजिद खान और गोलमाल के एक्टर श्रेयस तलपड़े की शो में एंट्री होगी. खबरों के अनुसार, साजिद और श्रेयस के साथ पहला एपिसोड 18 अक्टूबर को शूट किया जायेगा.

इस शो को शुरूआत से ही कम TRP का सामना करना पड़ रहा है. जिससे नाखुश मेकर्स ने चीजों में बदलाव करने का फैसला लिया. मल्लिका, जाकिर और हुसैन इंटरनेट सेंसेशन हैं लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी से शो को ज्यादा फायदा नहीं हुआ. इसलिए मेकर्स ने पॉपुलर चेहरों को लेने का फैसला किया.

मल्लिका दुआ और जाकिर खान डिजिटल प्लेटफार्म पर कॉमेडी की दुनिया में बड़ा नाम हैं. इसी वजह से इन दोनों को अक्षय के साथ शो में लाया गया था. मल्लिका दुआ बिंदास की वेब सीरीज- द ट्रिप में लीसा हेडन के साथ नजर आई थीं. उन्होंने AIB के साथ भी फनी वीडियो किया था. जाकिर भी स्टैंडअप कॉमेडियन की दुनिया का जाना-मान चेहरा हैं. वह भी AIB वीडियो में नजर आ चुके हैं.

Advertisement

अब देखने वाली बात यह है कि साजिद खान और श्रेयस तलपड़े की शो को किस आयाम तक लेकर जाती है. अक्षय कुमार के शो को ये दो नए मेंटर टीआरपी की रेस में कितना फायदा पहुंचाते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement