स्टार प्लस के हिट शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' रीबूट में जबरदस्त ट्रैक चल रहा है. शो में आकाशदीप सहगल तुलसी विरानी के पोते रेयांश का रोल प्ले कर रहे हैं. जो कि तुलसी के बेटे अंश गुजराल का बेटा है. आकाशदीप ने ही अंश का रोल प्ले किया था. अब उसके बेटे रेयांश का रोल भी वो ही प्ले कर रहे हैं.
50 साल की स्मृति के पोते के किरदार में 51 साल के आकाशदीप की कास्टिंग देखकर फैंस चकराए थे. एकता कपूर को सोशल मीडिया पर इसके लिए काफी ट्रोल भी किया गया था. अब हेटर्स को आकाशदीप ने जवाब दिया है.
आकाशदीप ने किया रिएक्ट
आकाशदीप का कहना है फिक्शन टीवी शोज में ऐज गैप का कोई मतलब नहीं है. मनी कंट्रोल संग बातचीत में आकाशदीप ने रिएक्ट किया है. वो कहते हैं- स्टोरीटेलिंग में ऐज एक तरह से इल्यूजन होता है. एनर्जी रियलिटी होती है. हम फिक्शन बना रहे हैं. एक ऐसी दुनिया जहां किसी किरदार की आत्मा बर्थ सर्टिफिकेट की तारीख से ज्यादा मैटर करती है. ट्रोलिंग बस एक हवा है. इससे ये पता चलता है कि क्योंकि सास भी कभी बहू थी यूनिवर्स में लोग कितना इंवेस्टेड हैं.
''अगर वो लोग इस बारे में बात कर रहे हैं तो इसका मतलब मेकर्स के पास अटेंशन है. मेरा फोकस रेयांश के इमोशंस पर है. जब आप ईमानदारी के साथ काम करते हैं तो ऑडियंस उस स्प्रिटि के साथ कनेक्ट होती है, ना कि किसी कैलकुलेशन के साथ.''
एक्टर ने बताया कि एकता कपूर पर उन्हें भरोसा है. उनके मुताबिक, रेयांश एक खूबसूरत किरदार है. जो कलयुग में अपने सच्चे दिल और लॉयलिटी के साथ जी रहा है. क्योंकि... एक शानदार शो है. जब यूनिवर्स आपको ऐसे शो का हिस्सा बनने का चांस दे तो बिना सोचे हां कह देना चाहिए. आकाशदीप ने कहा कि अभी वो टीवी पर काम कर रहे हैं. लेकिन आगे का उन्हें नहीं पता. क्योंकि वो वर्तमान में जीते हैं.
मालूम हो, क्योंकि सास भी कभी बहू थी रीबूट के साथ आकाशदीप सुपरनैचुरल शो नागिन 7 में भी नजर आ रहे हैं. ईरूल के किरदार में उनका काम सराहनीय है. फैंस की बस यही विश है वो आकाशदीप को पर्दे पर यूं ही देखते रहें.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क