'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से घर-घर में फेमस हुईं एक्ट्रेस अपरा मेहता टीवी इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं. उन्होंने अपने करियर में काफी तरक्की हासिल की. लेकिन पर्सनल लाइफ में उन्होंने काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं. शादी के 23 साल बाद एक्ट्रेस के पति दर्शन जरीवाला ने उनसे रिश्ता तोड़ दिया था. एक्ट्रेस अब सिंगल लाइफ जी रही हैं.
दूसरी शादी पर एक्ट्रेस ने क्या कहा?
'हॉटरफ्लाई' संग बातचीत में अपरा मेहता ने अपनी शादी और पर्सनल लाइफ को लेकर बात की. अपरा मेहता ने एक्टर दर्शन जरीवाला से साल 1980 में शादी की थी. इस शादी से कपल की एक बेटी है. मगर शादी के 23 साल बाद साल 2003 में अचानक दर्शन ने अपरा से अलग होने का ऐलान कर दिया और घर छोड़कर चले गए. बता दें कि उनका तलाक नहीं हुआ है.
अब अपरा ने बताया है कि पति के छोड़ने पर उन्होंने दूसरी शादी क्यों नहीं की? दूसरी शादी पर अपनी राय देते हुए अपरा बोलीं- तलाक बहुत होते हैं. इसलिए मैं कहती हूं कि तुरंत ही दूसरी शादी नहीं करना चाहिए. अंत में फिजिकल लव ही मायने रखता है, तो जैसे मर्द को प्यार मिल सकता है, वैसे महिला को भी मिल सकता है.
अपरा आगे बोलीं- डिस्टेंस मैंटेन करके भी किसी के साथ फिजिकल रिलेशनशिप रख सकते हैं. इसलिए मैं लोगों से कहती हूं कि तुरंत ही दूसरी शादी मत करो. जो चीज पहले ही वर्क नहीं हुई, तो इसकी क्या गारंटी है कि दूसरी बार चल जाएगी. वैसे भी जब कुछ सालों किसी के साथ जिंदगी बिताई होती है, तो किसी और के साथ जिंदगी कैसे बिताई जाती सकती है?
अपरा को आज भी है पति का इंतजार
अपरा ने बताया कि एक दिन अचानक उनके पति घर छोड़कर चल गए थे. मगर आज भी उनके लिए घर के दरवाजे खुले हैं. वो वापस आ सकते हैं. लेकिन उन्हें ये भी एहसास है कि शायद वो अब कभी वापस ना आएं.
अपरा मेहता की बात करें तो पति के छोड़ने के बाद उन्होंने अकेले ही बेटी की परवरिश की और अपने करियर को भी संवारा. अपरा ने ये भी बताया कि पति से अलग होने के बाद भी सास संग उनका रिश्ता काफी स्ट्रॉन्ग है.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क