उर्वशी ढोलकिया टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. उर्वशी ने प्रोफेशनल लाइफ में खूब तरक्की हासिल की. मगर पर्सनल लाइफ में उन्होंने काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं. छोटी उम्र में ही एक्ट्रेस का तलाक हो गया था. शादी टूटने के बाद उन्होंने दो जुड़वा बच्चों की अकेले ही परवरिश की.
मदरहुड पर बोलीं उर्वशी
Hauterrfly संग बातचीत में उर्वशी ने अपनी मदरहुड जर्नी पर बात की. एक्ट्रेस ने बताया था कि वो एक सिंगल मदर हैं. उन्होंने अकेले ही जुड़वा बेटों को पाला है. मजबूरी में उन्हें बेटों को बॉर्डिंग स्कूल भेजना पड़ा था.
एक्ट्रेस बोलीं- ये काफी मुश्किल था. मुझे उन्हें बॉर्डिंग स्कूल भेजना पड़ा था. हालांकि, ये मेरा नहीं, बल्कि मेरी मां का फैसला था. उन्होंने मुझसे कहा था कि बच्चों को मेरे पास छोड़कर इनडिसिप्लिन लाइफ देने से अच्छा है कि उन्हें एक डिसिप्लिन लाइफ दी जाए.
उर्वशी का कहना है कि उनकी मां ने उनसे कहा था- तुम बच्चों को समय नहीं दे पाओगी. इस तरह वो इनडिसिप्लिन बन जाएंगे. नाना-नानी कब तक ध्यान रखेंगे, क्योंकि वो भी बूढ़े हो रहे हैं.
'मैं मां की इस बात से सहमत हो गई थी. लेकिन मुझे इस बात का बहुत बुरा लग रहा था कि हम अलग हो रहे थे. बच्चों के बॉर्डिंग स्कूल जाने के बाद मैं हर दिन रोती थी. बच्चे घर में नहीं होते थे. फिर मुझे एहसास हुआ कि मैं खुद भी घर में नहीं होती हूं.'
उर्वशी ने आगे कहा था- मेरी मां का फैसला बेहतरीन था. मेरे बेटे अब काफी डिसिप्लिन के साथ रहते हैं. मेरा एक बेटा कुकिंग करता है. दूसरा मेरे लिए चाय बनाता है. वो घर के बाकी काम भी करते हैं.
46 साल की उर्वशी ढोलकिया की बात करें तो उन्होंने महज 16 साल की उम्र में शादी रचा ली थी. 17 साल की उम्र में वो 2 जुड़वा बेटों की मां बन गई थीं. मगर उनकी शादी चली नहीं. पति संग उनका रिश्ता कुछ वक्त बाद ही टूट गया था. हालांकि, उन्होंने दूसरी शादी नहीं रचाई
aajtak.in