Advertisement

टीवी

दूल्हा बने करोड़पति यूट्यूबर मिस्टर फैजू, मक्का में किया निकाह, दिखाई दुल्हन की पहली झलक, Photos

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 10 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 3:38 PM IST
  • 1/14

टिक-टॉक बनाकर इंडिया में फेमस हुए मिस्टर फैजू अब अपनी जिंदगी के नए फेज में एंट्री मार चुके हैं. उनकी शादी हो गई है. 

  • 2/14

मिस्टर फैजू ने तान्या से निकाह कर लिया है. इस ग्रैंड वेडिंग सेरेमनी को उन्होंने साऊदी के मक्का मदीना में रखा, जहां सिर्फ उनका पूरा परिवार शामिल हुआ.

  • 3/14

अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करके फैजू ने खुशी जाहिर की है. साथ ही उन्होंने उनके चाहने वालों से अपने लिए दुआ मांगी है ताकि उनकी शादी में खुशियां आएं. 

Advertisement
  • 4/14

फैजू ने लिखा- अल्हम्दुलिल्लाह, मेरा एक सपना अब हकीकत बन गया है. मदीना की खूबसूरत और पाक शहर में, अपने पूरे परिवार की मौजूदगी में मेरा निकाह हुआ.

  • 5/14

'ये मेरे लिए शब्दों से परे एक बहुत बड़ी नेमत है. अब हम अपनी जिंदगी के इस खूबसूरत सफर की शुरुआत कर रहे हैं.'

 

  • 6/14

'आप सभी हमें अपनी दुआओं में जरूर याद रखें. अल्लाह हमारी शादी में हमेशा प्यार, खुशियां और बरकत बनाए रखे. आमीन.'

Advertisement
  • 7/14

फैजू की ड्रीमी वेडिंग फोटोज पर फैंस के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं. कई लोग उन्हें अरबी में 'मबरूक' लिख रहे हैं, जिसका असल में मतलब मुबारक होता है.

  • 8/14

वहीं कई लोग उनकी नई दुल्हन पर फिदा हो रहे हैं. यूट्यूबर की पत्नी तान्या लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं. वहीं फैजू भी शेरवानी में राजा की तरह लगे. 

  • 9/14

मिस्टर फैजू की बात करें, तो कई सालों तक उनका नाम टीवी एक्ट्रेस जन्नत जुबैर से जुड़ा रहा. दोनों टिकटॉक के समय से एकसाथ नजर आए, जिसके बाद उनके लिंकअप की बातें होने लगीं.

Advertisement
  • 10/14

कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद, जन्नत और फैजू के रास्ते अलग हुए. जहां जन्नत ने अपना फोकस करियर की तरफ रखा. वहीं फैजू ने अपनी पर्सनल लाइफ में एक बड़ा कदम उठाया.

  • 11/14

उन्होंने तान्या से शादी करके अपना घर बसाया, जिसके लिए उनके फैंस बेहद खुश हैं. हालांकि कुछ लोग निराश भी हैं, क्योंकि वो जन्नत और फैजू को साथ देखना चाहते थे. 

  • 12/14

बात करें फैजू के वर्क फ्रंट की, तो उन्होंने टीवी पर खतरों के खिलाड़ी, झलक दिखला जा और सेलिब्रिटी मास्टर शेफ जैसे शोज में काम किया हुआ है. 

  • 13/14

वहीं यूट्यूब पर उनके व्लॉग लोग बेहद पसंद किया करते हैं. सोशल मीडिया पर उनके करोड़ों फॉलोअर्स हैं, जिसकी बदौलत आज फैजू करोड़ों रुपये कमाते हैं.

  • 14/14

All Photos: Instagram @mr_faisu_07

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement