यूट्यूबर अरमान मलिक का घर नन्हे मेहमान की किलकारियों से गूंज उठा है. अरमान की पहली पत्नी पायल मलिक ने एक बार फिर बेटे को जन्म दिया है.
पायल की डिलीवरी एक अप्रैल को होनी थी, लेकिन इमरजेंसी में डॉक्टर ने मंगलवार को उनकी डिलीवरी कराने का फैसला लिया. डिलीवरी से पहले पायल बच्चे को लेकर नर्वस थीं.
बेटे के जन्म के बाद अरमान की फैमिली खुशी से झूम उठी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने नन्हे राजकुमार का चेहरा भी रिवील कर दिया है.
अरमान ने गुड न्यूज सुनाते हुए फैन्स से कहा था कि बेटे का जन्म मंगलवार को हुआ है. इसलिए हनुमान जी या महादेव से जुड़ा कोई अच्छा सा नाम बताएं.
अरमान के कहने पर फैन्स ने उन्हें बेटे के लिए कई नाम भेजे और आखिरकार उन्हें अपने बेटे के नाम का खुलासा कर दिया है.
पायल और अरमान ने अपने बेटे का नाम रुद्र रखा है, जो महादेव से प्रेरित है. हॉस्पिटल में पायल और अरमान अपने नन्हे राजकुमार को गोद में लिए बेहद खुश दिख रहे हैं.
अरमान ने उन्हें ट्रोल करने वालों को भी जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि हमें लेकर बहुत कुछ कहा जा रहा है, लेकिन हमें इससे फर्क नहीं पड़ता है.
अरमान मलिक ने दो शादियां की हैं. उनकी पहली शादी पायल से हुई थी, जिससे उन्हें चार बच्चे हैं. अरमान की दूसरी पत्नी कृतिका हैं, जिससे उन्हें एक बेटा है.
पायल, अरमान और कृतिका तीनों अपने बच्चों के साथ एक ही घर में रहते हैं. कृतिका ने अपनी सौतन के बच्चे का ऐसे वेलकम किया, जैसे मानों वो उनकी सगी बहन हो.
दो शादियों को लेकर अरमान के धर्म पर भी सवाल उठते रहते हैं. पर अरमान का कहना है कि वो हिंदू हैं और उन्होंने बॉडी पर महादेव का टैटू भी बनाया हुआ है.
All PHOTOS: Instagram @ armaan__malik9