Advertisement

टीवी

मिस्ट्री मैन की बांहों में दिखी 'वड़ा पाव गर्ल', मांग में सिंदूर देख हैरान यूजर्स, भड़का पति

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 05 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 1:40 PM IST
  • 1/8

बिग बॉस ओटीटी 3 से फेमस हुईं चंद्रिका दीक्षित चर्चा में हैं. उनकी पति युगम गेरा संग शादी खतरे में है. दोनों ने एक दूसरे पर चीटिंग के आरोप लगाए हैं. कपल की लड़ाई के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए. 
 

Photo: Instagram @chandrika.dixit
 

  • 2/8

इनमें चंद्रिका फूट-फूटकर रोती हुईं या फिर पति पर चिल्लाते हुए नजर आईं. अफेयर के आरोपों के बीच चंद्रिका ने इंस्टा पर मिस्ट्री मैन संग नया वीडियो पोस्ट किया है. इसमें वड़ा पाव गर्ल की मांग में सिंदूर नजर आया.
 

Photo: Instagram @chandrika.dixit
 

  • 3/8

चंद्रिका और उनके मिस्ट्री मैन ने 'आज से तेरी' गाने पर रील बनाई है. दोनों साथ में बैठे हैं. बिंदी-सिंदूर में चंद्रिका सजी धजी नजर आईं. शख्स चंद्रिका की मांग से सिंदूर लेकर उससे अपने माथे पर तिलक लगाता है. फिर चंद्रिका को बांहों में लेकर कैमरे के लिए पोज देता है.
 

Photo: Instagram @chandrika.dixit
 

Advertisement
  • 4/8

वीडियो में दोनों साथ में बैठे खुश नजर आए. एक दूसरे को देखकर वो ब्लश करते हैं. पति संग झगड़े के बीच चंद्रिका की मिस्ट्री मैन संग दिखीं नजदीकियों ने यूजर्स को हैरान किया है. किसी का कहना है कपल व्यूज और पब्लिसिटी के लिए नाटक कर रहा है. 
 

Photo: Instagram @chandrika.dixit
 

  • 5/8

कमेंट में कईयों ने चंद्रिका से दूसरी शादी करने को लेकर भी सवाल किया. इस शख्स संग इससे पहले भी कई रील चंद्रिका ने बनाई हैं. चंद्रिका के इस रील पर उनके पति ने सवाल पूछते हुए लिखा- कोई मुझे बताएगा ये बंदा कौन है?
 

Photo: Instagram @chandrika.dixit
 

  • 6/8

युगम का ये कमेंट लोगों को हैरान कर रहा है क्योंकि इस शख्स संग युगम भी कई बार रील वीडियो में दिखे हैं. तीनों ने साथ में वीडियो बनाई हैं. यूजर्स का मानना है शख्स कपल का म्यूचुअल फ्रेंड है.
 

Photo: Instagram @chandrika.dixit
 

Advertisement
  • 7/8

युगम ने चंद्रिका के अफेयर का दावा करते हुए कहा था कि वो जितने मर्जी चाहे आशिक बनाए, किसी के भी साथ वीडियो बनाए, उन्हें फर्क नहीं पड़ता. लोगों का मानना है युगम इसी शख्स की बात कर रहे थे.
 

Photo: Instagram @gera__sahab
 

  • 8/8

चंद्रिका और उनके पति के बीच वड़ा पाव की दुकान को लेकर भी खटपट चल रही है. युगम ने कहा कि ये दुकान उनकी है, वो इसे चंद्रिका को नहीं देंगे. देखते हैं उनका ये झगड़ा क्या मोड़ लेता है.
 

Photo: Instagram @chandrika.dixit
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement