Advertisement

टीवी

'वड़ा पाव गर्ल' ने हद कर दी, पति संग म‍िलकर खेला गेम, अब धर्म के नाम पर मांगी माफी

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली ,
  • 21 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 6:20 PM IST
  • 1/10

बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 खत्म होने के बाद 'वड़ा पाव गर्ल' अचानक से लाइमलाइट से गायब हो गई थीं. फरवरी में उनके कुछ वीडियो वायरल हुए, जिसमें वो पति युगम गेरा पर गंभीर आरोप लगाती दिखीं. 
 

  • 2/10

चंद्रिका ने दावा किया कि उनके पति का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है और वो पति से अलग हो गई हैं. इस बीच उनकी लाइफ में मिस्ट्रीमैन सैफी की एंट्री हुई. चंद्रिका पति और बच्चा छोड़कर सैफी नाम  के शख्स के साथ वीडियो बनाने लगीं.
 

  • 3/10

ईद के मौके पर वो मुस्लिम महिला के गेटअप में दिखीं. उनकी दूसरी शादी की भी चर्चा हुई. पर अब उनकी पोल खुल चुकी है. सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें युगम पत्नी चंद्रिका और सैफी का वीडियो बनाते दिखे. वीडियो बनाने वाले शख्स ने दावा किया कि चंद्रिका अपने पति के साथ मिलकर सबको बेवकूफ बना रही हैं.

Advertisement
  • 4/10

ट्रोलिंग के बाद चंद्रिका ने सोशल मीडिया पर सफाई दी. उन्होंने कहा कि मैं और मेरा पति 8 मार्च को ही अपना कलेश निपटा चुके थे, लेकिन हमारा मुद्दा धर्म की ओर चला गया था. इसलिए हमने कुछ नहीं कहा. पर अब लगता है कि हमसे गलती हुई है. इसके बाद उन्होंने दो नए वीडियो शेयर किए. 

  • 5/10

चंद्रिका ने कहा कि मुझे तुम लोगों की वीडियो से फर्क नहीं पड़ता. पहली वीडियो डालते ही दस लोगों ने उठा ली. इससे पता चलता है कि तुम लोग कितने खाली बैठे हो. मैं चलती-फिरती टीआरपी हूं. वीडियो क्यों नहीं बनेगी. कमाना भी तो है, रोटी ही इसी से खा रहे हो. चंद्रिका की वजह से घर चल रहा है तुम्हारा और कोई टॉपिक नहीं है. बनाओ वीडियो. 
 

  • 6/10

अगले वीडियो में उन्होंने कहा कि हाल ही मैंने मुस्लिम धर्म के लड़के के साथ वीडियो बनाए. मुझे अंदाजा नहीं था कि मेरी वो वीडियो हिंदू संस्कृति को ठेस पहुंचाएगी. मैं सभी धर्मों का सम्मान करती हूं.

 

Advertisement
  • 7/10

वो कहती हैं कि जाने अनजाने में जो गलती हुई है, उसके लिए माफी मांगती हूं. मैं हिंदू संस्कृति को नीचा नहीं दिखाना चाहती थी. मेरा धर्म सबसे ऊपर है. 


 

  • 8/10

चंद्रिका ने कहा कि आज के बाद मेरी वीडियो में मुस्लिम लड़का नहीं नजर आएगा. ना मैं मुस्लिम लड़के के साथ वीडियो बनाती नजर आऊंगी. जय श्री महाकाल. 

 

  • 9/10

चंद्रिका ने अपने वीडियो में हेटर्स से भी ये भी कहा कि वो हमेशा अपने पति के साथ रहेंगी और कोई उन्हें अलग नहीं कर सकता. उन्होंने ये भी कहा कि वो बचपन से सनातनी हैं और हमेशा रहेंगी. 
 

 

Advertisement
  • 10/10

चंद्रिका का ड्रामा देखकर यूजर्स ने माथा पीट लिया है. यूजर्स का कहना है कि वो अनुपमा से ज्यादा ओवर एक्टिंग कर रही हैं. 

All Photos: Instagram @chandrika.dixit

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement