वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित विवादों का दूसरा नाम बन गई हैं. पति युगम गेरा संग शादी में खटपट, मिस्ट्री मैन संग रोमांस के बाद चंद्रिका ने कास्टिंग काउच को लेकर बात की है.
चंद्रिका ने कहा कि उन्होंने भी ये सब झेला है. इंस्टा पर वीडियो पोस्ट कर उन्होंने बताया कैसे काम के बदले उनसे बिस्तर पर सोने की डिमांड हुई. चंद्रिका ने ऑडियो प्रूफ भी दिया है.
चंद्रिका ने इंस्टा पर शेयर किए अपने वीडियो में कहा- लोग कितना घटिया सोचते हैं, कितने जाहिल हो चुके हैं, आज उनकी सोच मैं आपके सामने लेकर आऊंगी.
''आपको अगर किसी बड़ी दुनिया जैसे फिल्मी दुनिया में जाना है, एक्ट्रेस बनना है, आपके बड़े सपने हैं, लेकिन उन सपनों को पूरा करने के लिए कुछ राक्षस बैठे हैं, जो आपको बिस्तर शेयर करने के लिए मजबूर करते हैं.''
मेरे पास भी ऐसी चीजें आई हैं, आज मैं आपके सामने वो सब लेकर आई हूं. इसके बाद चंद्रिका अपना एक ऑडियो सुनाती हैं जिसमें वो शख्स से पूछती हैं क्या शर्त है आपकी?
कॉल पर बात कर रहा शख्स कहता है- वही आपको कॉम्प्रोमाइज करना पड़ेगा. जब पूछा गया कि किसके साथ करना है कॉम्प्रोमाइज. जवाब आया कि प्रोड्यूसर के साथ कॉम्प्रोमाइज करना होगा. शख्स ने कहा कि दो लोगों के साथ कॉम्प्रोमाइज करने के लिए आप कितना पेमेंट लेते हो?
ये ऑडियो सुनाने के बाद चंद्रिका का पारा हाई हुआ, उन्होंने कहा- बिस्तर पर सोने के लिए आपको पैसे मिलेंगे, फिल्मी दुनिया में आप बाद में पहुंचोगे, इससे पहले ये सब करना होगा. ये मैं नहीं बहुत सारे लोग जानते हैं. कई लड़कियां इस चीज से गुजर चुकी हैं. अपने सपनों के लिए इज्जत को दांव पर लगाती हैं.
चंद्रिका ने अपने उस बयान का जिक्र किया जहां उन्होंने कहा था कि बच्चा पालने के लिए वो किसी के साथ सोने को भी तैयार हैं. उन्होंने कहा कि मुझे तो बहुत लोगों ने ऐसी बात बोलने पर ट्रोल किया, लेकिन इन लोगों को क्या कहेंगे, जो किसी की इज्जत, मर्यादा के साथ खेलते हैं.
चंद्रिका ने लोगों से सतर्क रहने को कहा है. उन्होंने हेटर्स पर भी सवाल उठाए, जो एक बयान को लेकर उन्हें जज करने लगते हैं. पर्सनल फ्रंट की बात करें तो चंद्रिका पति से इन दिनों अलग रहती हैं. वो मिस्ट्री मैन के साथ नजर आती हैं.
All Photos: Instagram @chandrika.dixit