'उड़ने की आशा' फेम कंवर ढिल्लों इन दिनों लाइफ के बेस्ट फेज में चल रहे हैं. वो करियर में भी ऊंचाईयां छू रहे हैं और निजी जिंदगी में भी.
कंवर ने महज 33 साल की उम्र में मुंबई में अपने सपनों का आशियाना बना लिया है.
घर लेने के बाद एक्टर ने परिवार और गर्लफ्रेंड एलिस कौशिक संग गृह प्रवेश पूजा की.
कंवर ने इंस्टाग्राम पर अपने नए आशियाने की झलक दिखाई है, जिसका कोना-कोना बेहद खूबसूरत है.
एक्टर के घर में उनके सालों की मेहनत और उम्मीद नजर आ रही है. कंवर को देख कर साफ पता चल रहा है कि उन्होंने इसे बनाने में अपनी पूरी ताकत झोक दी है.
नए घर में पूजा-पाठ करने के बाद उन्होंने परिवार और गर्लफ्रेंड संग तस्वीरें भी क्लिक कराईं. सभी के चेहरे पर मुस्कान और सुकून था.
कंवर ने अपनी भावनाएं बयां करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा कि हमारे नए घर में उखमनी साहिब का पाठ हुआ, जो शुद्ध, दिव्य और जादुई लगा.
एक्टर कहते हैं कि बाबाजी ने घर को सारी सकारात्मक वाइब्रेशन्स और एनर्जी से भर दिया. मेरे पूरे परिवार के लिए ये एक यादगार और खास दिन था.
फैन्स, परिवार और दोस्त कंवर की खुशियों में खुश दिख रहे हैं. लोग उन्हें नए घर की ढेर सारी बधाई दे रहे हैं.
Photo: Instagram @kanwardhillon_