Advertisement

टीवी

'रोल छीन लो, वन नाइट स्टैंड नहीं करूंगी', ट्रांसजेंडर एक्ट्रेस का फूटा गुस्सा, आधी रात को हुई डिमांड!

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 27 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:28 AM IST
  • 1/10

ट्रांसजेंडर एक्ट्रेस शुभी शर्मा को फैंस ने कई टीवी शोज में देखा होगा. उन्होंने सीरियल अनुपमा, चांद जलने लगा, ध्रुव तारा, साथ निभाना साथिया, आईना में काम किया है.
 

  • 2/10

शुभी बस एक्ट्रेस नहीं हैं. वो ट्रांसजेंडर कम्यूनिटी के हित के लिए अक्सर अपनी आवाज उठाती हैं. शुभी ने अपनी इस जर्नी पर खुलकर बात की है.
 

  • 3/10

शुभी ने टर्निंग टेल्स संग अनफिल्टर्ड बातचीत की. उन्होंने बताया कैसे इंडस्ट्री में उन्होंने खुद को साबित किया. रिजेक्शन झेला, कास्टिंग काउट भी फेस किया.
 

Advertisement
  • 4/10

शुभी ने कहा- मुझे 3 साल से बिग बॉस का ऑफर आ रहा है. मेकर्स के साथ प्रोसेस चल रहा था. इस बीच मैं एक जरूरी बात भी बताना चाहती हूं.
 

  • 5/10

''Banijay प्रोडक्शंस की टीम में एक लड़का है. वो शायद क्रिएटिव असिस्टेंट है. उसे मैंने पिछले साल मैसेज किया कि मैं बिग बॉस मराठी, राइज एंड फॉल करना चाहती हूं.''
 

  • 6/10

''तब उसने कहा कि वो इस बारे में मुझे बताएगा. फिर मुझे इग्नोर करने लगा. उसने कहा कि तेरे जैसे हजारों लोगों के मैसेज आते हैं. मैं किस किसको रिप्लाई करूं.''
 

Advertisement
  • 7/10

''वो मुझे कहता मैं सीनियर हूं... मुझसे प्रोफेशनली बात करो. वही इंसान मुझे इंस्टा पर रात को 2 बजे मैसेज कर हैलो लिखता. मैने रिप्लाई नहीं किया. फिर दोबारा उसने मुझे मैसेज किया. ''
 

  • 8/10

''मैंने तुरंत उसके मैसेज की फोटो ली. मैं उस शख्स को बताना चाहती हूं कि मैं दूसरी ट्रांस जैसी नहीं हूं जो तुम्हारे साथ वन नाइट स्टैंड कर लूंगी. ''
 

  • 9/10

''भले ही आप मुझे कोई शो ना दो, लेकिन मैं कॉम्प्रोमाइज नहीं करूंगी. उसने कई लोगों को ऐसे ही अप्रोच किया है. ये शर्मनाक है.''
 

Advertisement
  • 10/10

शुभी ने इंडस्ट्री में बदलाव की मांग की है. वो चाहती हैं ट्रांसजेंडर को लीड रोल दिए जाने चाहिए. उनकी डिमांड है कि मेल एक्टर्स को उनके रोल ना दिए जाए. 
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement