Advertisement

टीवी

9 साल बड़े बॉयफ्रेंड पर लगे चीटिंग के आरोप, तेजस्वी ने किया बचाव, बोलीं- फर्क नहीं पड़ता

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 21 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:02 PM IST
  • 1/8

तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा ने नेटफ्लिक्स के शो देसी ब्लिंग में सगाई कर ली है. फैंस को उनकी शादी का इंतजार है.
 

  • 2/8

शो में कपल ने शादी पर बात की है. इसके अलावा एक्ट्रेस से करण के पास्ट रिलेशनशिप और चीटिंग के आरोपों पर भी सवाल हुए.
 

  • 3/8

एक एपिसोड में करण के अनुषा दांडेकर संग रिलेशन का जिक्र हुआ. दोनों ने 3 साल तक डेट किया था. अनुषा ने इशारों में एक्टर पर चीटिंग के आरोप लगाए थे.
 

Advertisement
  • 4/8

एपिसोड में करण का बचाव करते हुए तेजस्वी ने कहा- सबका एक अतीत होता है. किसी का अतीत पब्लिक में उछाला गया. 
 

  • 5/8

''करण ने चीटिंग की थी या नहीं, हमें नहीं पता, लेकिन करण ने इसके बारे में मुझसे बात की थी. करण को फर्क नहीं पड़ता दुनिया क्या बोलती है, मुझे सच पता होना चाहिए.''
 

  • 6/8

बात करें करण और तेजस्वी की तो, उन्हें डेट करते हुए 4 साल हो गए हैं. कपल को बिग बॉस में प्यार हुआ था. तबसे वो आज तक साथ हैं.
 

Advertisement
  • 7/8

वो टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल हैं. दोनों साथ में कुकिंग शो लाफ्टर शेफ सीजन 3 भी कर रहे हैं. उनकी खट्टी मीठी नोकझोंक पसंद की जाती है.
 

  • 8/8

करण ने शो देसी ब्लिंग में तेजस्वी को शादी के लिए प्रपोज किया है. एक्ट्रेस ड्रीमी प्रपोजल पाकर इमोशनल हुईं. दोनों गले मिले और रोने लगे.
 

All Photos: Instagram @kkundrra/tejasswiprakash
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement