सोनी टीवी का रियलिटी शो 'शार्क टैंक इंडिया' कई नए एंटरप्रेन्योर की जिंदगी बनाने के लिए मशहूर है. इसमें भारत की तरफ से नए और छोटे बिजनेसमैन/वुमन अपने काम को बड़ा बनाने के लिए फंड मांगने इंडिया के कुछ टॉप एंटरप्रेन्योर्स के पास आते हैं.
Photo: Instagram @sharktank.india
शो के दौरान कई लोग नेशनल टेलीविजन पर आकर अपनी जिंदगी से जुड़ी दर्दनाक कहानियां भी सामने रखते हैं. हाल ही में सीजन 5 के एक एपिसोड के दौरान शो की नई जज और एंटरप्रेन्योर कनिका टेकरीवाल ने अपने बचपन का दर्द बताया.
Photo: Instagram @jetslacked
कनिका बताती हैं कि जब वो 21 साल की थीं, तब उन्हें कैंसर नाम की खतरनाक बीमारी का सामना करना पड़ा था. ये पल उनकी जिंदगी का सबसे मुश्किल समय था.
Photo: Instagram @jetslacked
कनिका ने एपिसोड के दौरान बताया, 'मुझे 17 साल पहले मालूम हुआ था कि मैं कैंसर से पीड़ित हूं. दो हफ्ते के अंदर-अंदर मुझे अपना ट्रीटमेंट कराना पड़ा. मैं दर्द के कारण मर रही थी.'
Photo: Instagram @jetslacked
'मैं सिर्फ 21 साल की थी और 40 डॉक्टरों ने मुझे कहा था कि तुम या तो 4 महीने जियोगी या बस 4 दिन.' कनिका ने आगे बताया कि उन्होंने ये बात सुनकर हार नहीं मानी और इस बीमारी से लड़ने की ठानी.
Photo: Instagram @jetslacked
उन्होंने तभी मुंबई में एक डॉक्टर से मुलाकात की थी, जिससे वो बोलीं, 'हम 40 साल बाद मिलकर ड्रिंक करेंगे, अभी बात करते हैं.' कनिका ने आगे बताया कि डॉक्टर्स ने उन्हें CBD तेल इस्तेमाल करने की सलाह दी थी, जिससे उनका दर्द कम हो सके. मगर तब वो तेल इंडिया में मौजूद नहीं था.
Photo: Instagram @jetslacked
कनिका ने ये खुलासे शो में आए एक CBD तेल बनाने वाले पिचर के दौरान किए थे. उन्होंने ये भी बताया कि उनका कैंसर कीमोथैरिपी के जरिए ही खत्म हुआ. अंत में उन्होंने इस नए बिजनेस वेंचर में शार्क अमन गुप्ता के साथ मिलकर इनवेस्टमेंट की डील साइन की.
Photo: Instagram @jetslacked
कनिका टेकरीवाल की बात करें तो वो 'जेच सेट गो' नाम की एक एयरप्लेन कंपनी की मालकिन हैं, जो इंडिया की पहली प्राइवेट एविएशन लीसिंग फर्म है. उनकी नेट वर्थ करीब 400 करोड़ से भी ज्यादा बताई जाती है.
Photo: Instagram @jetslacked