Advertisement

टीवी

'वर्जिन हूं, नहीं किया Kiss', धर्म की वजह से रोमांटिक नहीं हुई एक्ट्रेस? Ex संग क्यों टूटा रिश्ता?

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 20 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:15 PM IST
  • 1/10

टीवी एक्ट्रेस सना मकबूल का कहना है वो वर्जिन हैं. 32 साल की सना एक वक्त बिजनेसमैन श्रीकांत बुरेड्डी संग रिश्ते में थीं. 
 

  • 2/10

लेकिन उनका ब्रेकअप हो चुका है. हालांकि रिश्ता टूटने के बाद भी वो अच्छे दोस्त बने हुए हैं. सना का कहना है उनकी कैजुअल बातें होती हैं.
 

  • 3/10

फिल्मीज्ञान को दिए इंटरव्यू में सना ने कहा कि वो वर्जिन हैं. जब उनसे पूछा गया क्या अपने धर्म की वजह से वो वर्जिन हैं? 
 

Advertisement
  • 4/10

जवाब में सना ने कहा कि वो अपनी वजह से वर्जिन हैं. एक्ट्रेस ने कहा- मैं किसी पर विश्वास नहीं करती. वो मेरा दिल तोड़ सकते हैं. मैं  किसी डेटिंग ऐप पर नहीं हूं.
 

  • 5/10

सना के मुताबिक, उन्होंने काफी समय से हुकअप नहीं किया है. ना ही किसी को KISS किया है. उनकी लाइफ में कोई रोमांस नहीं है.
 

  • 6/10

उन्होंने बताया कि वो जेंटलमैन पार्टनर चाहती हैं. उन्हें लड़का नहीं, मर्द चाहिए. एक्ट्रेस ने कबूला कि उनके लिए धर्म मैटर करता है.
 

Advertisement
  • 7/10

वो कहती हैं- उसे धर्म को लेकर ओपन होना चाहिए. मैं भी इतनी धार्मिक नहीं हूं. ना मैं हिजाब पहनती हूं. हां, मैं मुस्लिम हूं. लेकिन मैं थोड़ी मॉर्डन भी हूं.
 

  • 8/10

''मैं चाहती हूं जैसी मैं हूं वैसी रहूं. मैं नहीं चाहती वो मुझे बदले. ऐसा नहीं है मुझे मुस्लिम से ही शादी करनी है. मेरा पार्टनर मेरे धर्म को खुले दिल से स्वीकारे.''
 

  • 9/10

एक्ट्रेस ने कहा कि वो बिग बॉस से बाहर आने के बाद शादी करना चाहती थीं. लेकिन जब उन्होंने अपनी हेल्थ देखी, तो शादी का विचार छोड़ दिया. वो नहीं चाहती अपनी हेल्थ की वजह से पार्टनर को तकलीफ दें.

Advertisement
  • 10/10

सना ने बिग बॉस ओटीटी 3 जीता था. शो में उनकी स्ट्रॉन्ग पर्सनैलिटी दिखी, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया. उनका बेबाक अंदाज सबको भाया.

 

All Photos: Instagram @divasana
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement