सना अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर लोगों को नमाज पढ़ने की हिदायत देती दिखती हैं. उन्हें बताती हैं कि धर्म की राह पर चलने का कितनी बरकत होती है. ये नेक काम होता है.
हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया जहां वो सभी को नमाज पढ़ने की सीख देती दिखीं. लेकिन अपने ही अपीयरेंस को लेकर ट्रोल हो गईं.
सना ने कहा- अगर आपकी जिंदगी में नमाज नहीं है. उसके बावजूद आप एक आसानी वाली जिंदगी जी रहे हो. खुशनुमा जिंदगी जी रहे हो तो हमें फिक्र करने की जरूरत है.
सना ने आगे कहा कि अल्लाह ने शायद सबकुछ हमें इस दुनिया में ही दे दिया है. और आखिर के लिए हमारे पास कुछ नहीं है. और ये डरने वाली बात है.
सना ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा- हम अपनी आखिरत की फिक्र खुद करें और नमाज पढ़ें. अपने बच्चों को भी इसका महत्व समझाएं.
सना ने वीडियो में हिजाब पहने धर्म को बढ़ावा देने की बात कहती दिखाई दीं, लेकिन यूजर्स की नजर उनके फुल मेकअप वाले चेहरे पर टिकी.
मुफ्ती से निकाह कर शोबिज और ग्लेमर इंडस्ट्री को अलविदा कह चुकीं एक्ट्रेस सना खान अब दीन और अल्लाह के रास्ते पर चलती हैं. वो हिजाब और बुर्का पहनती हैं और सभी को इबादत करने की सलाह देती हैं.
इसके बाद ट्रोल्स का शिकार हो गईं. यूजर्स ने कहा कि इतनी नेकी की बातें कहती हैं, धर्म का पाठ पढ़ाती हैं लेकिन खुद पूरी तरह से मेकअप में आती हैं, जो कि गलत है. आधी अधूरी सीख देना सही नहीं.
वहीं कई और यूजर्स ने कहा कि आईब्रो पूरी तरह से शेप में है. चेहरा भी कवर नहीं किया, अगर आप कुरान को इतना ही मानती हैं तो खुद पर भी लागू करें. हालांकि सना ट्रोल्स से बेफिक्र रहती हैं. वो कई इन कमेंट्स पर ध्यान नहीं देतीं.
(Photos: Instagram@sanakhaan21)