Advertisement

टीवी

45 की उम्र में जुड़वा बच्चों की मां बनी एक्ट्रेस, सास-ननद ने खोला GOLD का खजाना

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली ,
  • 16 जून 2026,
  • अपडेटेड 5:40 PM IST
  • 1/11

टेलीविजन-भोजपुरी एक्ट्रेस संभावना सेठ की जिंदगी खुशियों से भर चुकी है. शादी के 10 साल बाद वो सेरोगेसी से जुड़वा बच्चों की मां बनीं. 

  • 2/11

संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी ने 4 जून 2026 को एक बेटे और एक बेटी का वेलकम किया. जुड़वा बच्चों के जन्म के बाद ससुरालवालों ने संभावना का घर तोहफों से भर दिया. 

  • 3/11

संभावना ने यूट्यूब पर नया व्लॉग शेयर किया है, जिसमें वो बच्चों के लिए दादा-दादी और बुआ-फूफा से मिले तोहफे दिखाती नजर आईं. 

Advertisement
  • 4/11

घर में डबल खुशियां आने पर संभावना के सास-ससुर ने बहू को गिफ्ट में सोने की चेन दी. बेटे को गोल्ड ब्रेसलेट दिया. 
 

  • 5/11

दादा-दादी ने दोनों बच्चों को ईयरिंग, हाथ के कड़े, कमरबंध और चेन दी, जिसे देखकर संभावना इमोशनल हो गईं. उन्होंने कहा कि इसकी जरूरत थी. आप लोगों ने बहुत कर दिया. वो भावुक नजर आईं. 
 

  • 6/11

 बच्चों के दादा-दादी ने कहा कि हमारी बहू ने हमें इतनी बड़ी खुशी दी है, तो क्या हम इतना भी नहीं करेंगे. इतने सालों बाद घर में खुशियां आई हैं. 
 

Advertisement
  • 7/11

बच्चों के दादा-दादी और दोनों बुआ में तोहफे देने में कंपटीशन चला. बुआ भी गिफ्ट के मामले में पीछे नहीं रहीं. दोनों बुआ ने मिलकर बच्चों को गोल्ड की चेन, ब्रेसलेट, रिंग और ईयरिंग दिए. 
 

  • 8/11

संभावना को चांदी से बने एक प्यारे से गणेश जी भी दिए गए. सोने-चांदी के अलावा बच्चों के लिए कई जोड़े कपड़े और फुटवियर भी दिए गए. 
 

  • 9/11

जुड़वा बच्चों की खुशी में बहू के लिए ड्राई फ्रूट्स और मिठाई भी मंगाई गई. बच्चों के तोहफे देखकर अविनाश ने कहा कि अगर इतने गिफ्ट मिलेंगे तो हर 6 महीने में बच्चे करने पड़ेंगे. 

Advertisement
  • 10/11

इससे पहले दादा-दादी और बुआ ने धूमधाम से बच्चों की छठी मनाई थी. संभावना के ससुरालवालों की खुशी देखकर पता चल रहा है कि उन्होंने इस पल के लिए 10 साल तक कैसे इंतजार किया होगा. 
 

  • 11/11

All Photos: YT Screengran

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement