Advertisement

टीवी

'पत्नी के साथ मरना चाहता था' श्वेता तिवारी के एक्स हसबैंड का खुलासा, दूसरे तलाक ने तोड़ी हिम्मत

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली ,
  • 30 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 3:07 PM IST
  • 1/8

श्वेता तिवारी से तलाक के बाद राजा चौधरी ने 2015 में श्वेता सूद से दूसरी शादी की थी. राजा की दूसरी शादी भी ज्यादा नहीं चली और 2022 में दोनों का तलाक हो गया. 

  • 2/8

सिद्धार्थ कनन के पॉडकास्ट में राजा चौधरी ने दूसरी शादी पर बात की. उन्होंने कहा कि जब मेरी पहली शादी टूटी, तो वो कदम से कदम से मिलाकर मेरे साथ चल रही थी. 

  • 3/8

राजा ने कहा कि शादी के बाद पता नहीं अचानक उसे क्या हो गया और वो एकदम से बदल गई. उनसे पूछा गया कि क्या आपकी गलती की वजह से दूसरी शादी टूटी. उन्होंने कहा कि हां मेरी गलती हो सकती है. 

Advertisement
  • 4/8

राजा कहते हैं कि दूसरी शादी में मैं थोड़ा ज्यादा वाइल्ड हो चुका था. मैंने गाड़ी ही सड़क पर दे मारी. मैं खुद को और उसे मारने की कोशिश की. मैं उस वक्त नशे में था. 

  • 5/8

राजा चौधरी कहते हैं कि मैंने ऐसा तब किया, जब उसने मुझे तलाक का नोटिस भेजा. उसने मुझसे इस बारे में बात नहीं की थी. इसलिए मैं गुस्से में था.

  • 6/8

उन्होंने कहा कि वो मुझसे एलिमनी मांग रही थी. फिर उसने मुझसे कहा कि मुझे तुमसे छुटकारा चाहिए. एलिमिनी मत दो, लेकिन तलाक दे दो.

Advertisement
  • 7/8

 राजा चौधरी ने ये भी माना कि उनकी शादी में सबसे बड़ी प्रॉब्लम वही हैं. लोगों को भी ऐसा लग सकता है, लेकिन ऐसा नहीं है. 

  • 8/8

राजा ने ये भी कहा कि श्वेता तिवारी ने उन पर झूठे मारपीट के आरोप लगाए थे. उन्होंने ये भी कहा कि उनके लिए उनके बच्चे मर चुके हैं. 

All Photos: Instagram @rajachaudhary

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement