Advertisement

टीवी

3 बार हुआ तलाक, 51 के राहुल महाजन की नहीं संतान, शादी टूटने का छलका दर्द, बोले- कुंडली खराब...

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 21 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 5:50 PM IST
  • 1/11

रियलिटी शो एंटरटेनटर और पूर्व पायलट राहुल महाजन की पर्सनल लाइफ हमेशा से चर्चा में रही है. उनकी 3 बार शादी टूटी है.
 

  • 2/11

राहुल ने तीन बार अपना घर बसाया था. लेकिन उनका कोई भी रिश्ता नहीं चल पाया. उन्होंने शादी टूटने की वजह का खुलासा किया है.
 

  • 3/11

राहुल महाजन ने सुभोजीत घोष के पॉडकास्ट में शादी टूटने की वजह बताई. राहुल ने क्लियर किया कि उनकी किसी भी शादी में कोई तीसरा कभी नहीं आया. दूसरी लड़की का कोई चक्कर नहीं था.
 

Advertisement
  • 4/11

राहल ने कहा- मेरी तीनों बार जब भी शादी हुई है, वो 2-3 महीने के डिसीजन में हुई है. यही उस रिश्ते की गलती रही है.
 

  • 5/11

''अगर मैंने 6 महीने लिया होता तो शायद मेरा पार्टनर कोई और होता. या फिर मैं मैच्योरिटी से फैसला लेता. या शादी के फैसले को डिले करता.''
 

  • 6/11

''क्योंकि मेरे स्वयंवर शो 2-3 महीने का था. तो जल्दबाजी में फैसला ले लिया. इन चीजों से हम सीखते हैं. ऐसा नहीं था मेरी कुंडली खराब थी. मैंने एक्साइटमेंट में जल्दी शादी कर ली.''
 

Advertisement
  • 7/11

''तीनों बार जब भी शादी हुई बहुत जल्दी में हुई. कभी 6 महीने या 1 साल का गैप नहीं लिया.''
 

  • 8/11

राहुल की पहली शादी 2006 में श्वेता सिंह संग हुई थी. दो साल बाद तलाक हुआ. 2010 में राहुल ने डिंपी महाजन संग टीवी पर स्वयंवर किया था.
 

  • 9/11

लेकिन 5 साल बाद ये शादी भी टूट गई. राहुल की जिंदगी में तीसरी बार प्यार की एंट्री हुई. कजाकिस्तान की मॉडल नताल्या इलिना संग उन्होंने 2018 में फिर से घर बसाया.
 

Advertisement
  • 10/11

कुछ साल हैप्पिली मैरिड रहने के बाद राहुल का ये रिश्ता भी टूट गया. नताल्या और राहुल 2023 में अलग हो गए. उनके बीच 18 साल का फासला था. किसी भी रिश्ते से उनका कोई बच्चा नहीं है.
 

  • 11/11

इंटरव्यू में राहुल ने डिंपी गांगुली संग शादी को प्री-प्लानिंग बताती खबरों को गलत बताया. उन्होंने पूछा कि कोई किसी को अपने खानदान का नाम देकर क्यों छोड़ेगा? 
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement