टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी 41 की उम्र में मां बनने वाली हैं. एक्ट्रेस के घर जल्द ही नन्हे बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है.
(Photo: Instagram @divyankatripathidahiya)
डिलीवरी से पहले दिव्यांका ने ग्लैमरस मैटरनिटी फोटोशूट कराया है. एक्ट्रेस ने अपने प्रेग्नेंसी फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.
(Photo: Instagram @divyankatripathidahiya)
प्रेग्नेंट दिव्यांका त्रिपाठी एलीगेंट व्हाइट फ्लोई गाउन में नजर आईं. उन्होंने व्हाइट गाउन संग अपने मेकअप को काफी सटल और फ्रेश रखा.
(Photo: Instagram @divyankatripathidahiya)
एक्ट्रेस ने रोजी चीक्स, पिंक न्यूड ग्लॉसी लिपस्टिक और मस्कारा लगाकर अपने लुक को फाइनल टच दिया. मिडिल पार्टेड ओपन हेयर को उन्होंने सॉफ्ट कर्ली स्टाइल दिया.
(Photo: Instagram @divyankatripathidahiya)
दिव्यांका के पति विवेक दहिया भी अपनी प्रेग्नेंट पत्नी का बेबी बंप थामकर पोज देते नजर आए. कपल ने कई रोमांटिक पोज भी दिए.
(Photo: Instagram @divyankatripathidahiya)
एक्ट्रेस ने भी अपना हैवी बेबी बंप थामते हुए कई तस्वीरें क्लिक करवाईं. उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आया. वो खुशी से चहकती दिखीं.
(Photo: Instagram @divyankatripathidahiya)
मैटरनिटी फोटोशूट की खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए दिव्यांका ने कैप्शन में लिखा- एक-दूसरे का घर होने से लेकर...किसी और का घर बन जाने तक...हम नहीं जानते कि यह जर्नी कैसी होगी, लेकिन हम अभी से जानते हैं कि यह हमारा सबसे बेहतरीन सफर होने वाला है.
(Photo: Instagram @divyankatripathidahiya)
दिव्यांका ने साल 2016 में विवेक दहिया से शादी रचाई थी. उनकी शादी को करीब 10 साल हो चुके हैं. अब सालों बाद उनके घर नन्हे बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है. अपने आने वाले बच्चे के लिए वो सुपर एक्साइटेड हैं.
(Photo: Instagram @divyankatripathidahiya)
पोस्ट के कमेंट सेक्शन में फैंस भी दिव्यांका और विवेक को उनके आने वाले नन्हे मेहमान के लिए अभी से बधाइयां दे रहे हैं. फैंस उन्हें हमेशा यूं ही खुश रहने की दुआएं भी दे रहे हैं.
(Photo: Instagram @divyankatripathidahiya)