Advertisement

टीवी

बिकिनी टॉप में इठलाईं निक्की, बॉयफ्रेंड अरबाज संग समंदर किनारे हुईं रोमांटिक, बोलीं- सच्चा प्यार मौजूद है

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 12 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:25 PM IST
  • 1/8

टीवी के फेमस निक्की तंबोली और अरबाज पटेल की लव स्टोरी किसी से छुपी नहीं है. रिएलिटी शो बिग बॉस से शुरू हुए इस रिश्ते के बीच कभी धर्मं या उम्र की दीवार नहीं आई.

  • 2/8

हाल ही में अरबाज ने अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया. इस मौके पर निक्की ने बॉयफ्रेंड पर खूब प्यार लुटाया और एक खास पोस्ट डेडिकेट किया. निक्की ने समंदर किनारे बॉयफ्रेंड अरबाज संग अठखेलियां करती हुई तस्वीरें शेयर कीं, और कैप्शन में अपनी फीलिंग्स बयां की. 

  • 3/8

निक्की ने लिखा- अरबाज पटेल, मेरे सबसे खास इंसान को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं. मैं तुमसे सिर्फ इसलिए प्यार नहीं करती क्योंकि तुम जैसे हो, बल्कि इसलिए भी क्योंकि तुम्हारे साथ मेरा दिल सबसे ज्यादा सुरक्षित महसूस करता है. 

Advertisement
  • 4/8

निक्की कहती हैं- तुम मेरी जिंदगी में आए और धीरे-धीरे मेरी हर दुआ, हर सपना और मेरे हर आने वाले कल का हिस्सा बन गए. जब मैं मुश्किल हो जाती हूं, ज्यादा इमोशनल हो जाती हूं, गुस्सा करती हूं या दूर-दूर रहने लगती हूं… तब भी तुम हमेशा मेरा साथ चुनते हो. और ऐसा प्यार बहुत कम लोगों को मिलता है.

  • 5/8

निक्की ने आगे लिखा कि- ऐसा प्यार इंसान को बदल देता है. मैं दुआ करती हूं कि तुम्हारा ये जन्मदिन तुम्हारे हर उस दर्द को भर दे, जिसके बारे में तुम कभी किसी से बात नहीं करते.  तुम्हारे हर छुपे हुए सपने को कामयाबी मिले और तुम्हारी जिंदगी इतनी खुशियों से भर जाए कि किस्मत भी तुम्हें तुम्हारी सारी अच्छाइयों का इनाम दे.

  • 6/8

निक्की आखिर में पोस्ट लिखते हुए भावुक भी हो गई- और जिंदगी में चाहे कुछ भी हो जाए. बस शुक्रिया. मेरे जीवन में आने के लिए, मुझसे प्यार करने के लिए और मुझे ये एहसास दिलाने के लिए कि सच्चा प्यार आज भी मौजूद है.

Advertisement
  • 7/8

निक्की तंबोली ने बता चुकी हैं कि अरबाज ने उन्हें 2021 में मैसेज भेजा था, लेकिन बिजी शेड्यूल और लगातार काम की वजह से उनकी नजर उस पर नहीं पड़ी. बाद में जब दोनों की बिग बॉस मराठी के स्टेज पर मुलाकात हुई, तब जाकर उन्हें वो पुराना मैसेज याद आया. निक्की को ये बात किसी फिल्मी कहानी जैसी लगी, जैसे किस्मत सही वक्त पर दोनों को फिर से मिलाना चाहती थी.

  • 8/8

निक्की ने माना कि उन्हें पहली नजर में ही अरबाज पसंद आ गए थे. उन्होंने कहा कि ये उनके लिए 'लव एट फर्स्ट साइट' जैसा था. निक्की ने ये भी बताया कि अरबाज उनसे 3 साल छोटे हैं, लेकिन उनके मुताबिक रिश्ते में उम्र नहीं, बल्कि समझदारी, सपोर्ट और प्यार मायने रखता है. वहीं निक्की हिंदू हैं तो वहीं अरबाज मुस्लिम धर्म से आते हैं. 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement