Advertisement

टीवी

जब टूट रही थी दीपिका कक्कड़ की पहली शादी, नाजुक थी हालत, अब झेल रहीं कैंसर का दर्द

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 28 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 2:16 PM IST
  • 1/9

एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़, आज पॉपुलर यूट्यूबर भी हो चुकी हैं. उन्हें टीवी शो 'ससुराल सिमर का' से फेम मिला था. एक्ट्रेस ने इस सीरियल में सिमर का रोल निभाया था. पिछले कुछ सालों से दीपिका कंटेंट क्रिएशन में एक्टिव हैं. इसके अलावा 2025 से वो लीवर कैंसर से भी जूझ रही हैं और इसका इलाज करा रही हैं. इन कठिन समय में उनके पति शोएब इब्राहिम उनके साथ लगातार खड़े हैं.

Photos: Instagram/@ms.dipika

  • 2/9

हाल ही में बॉलीवुड बबल को दिए एक इंटरव्यू में दीपिका और शोएब की को-एक्ट्रेस जयति भाटिया ने उन दिनों की बात की, जब सेट पर दीपिका और शोएब का प्यार पनपा था. उन्होंने याद किया कि उस समय दोनों कितने कमजोर और इमोशनल थे. साथ ही उन्होंने बताया कि दीपिका की पहली शादी टूटने के पीछे क्या कारण थे.

  • 3/9

सीरियल 'ससुराल सिमर का' के दौरान दीपिका के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए जयति भाटिया ने कहा, 'दीपिका बहुत मजबूत लड़की है, लेकिन कभी-कभी हम ये भूल जाते हैं कि मजबूत लोगों को भी मदद की जरूरत पड़ती है. लोगों को मजबूत कहकर हम कभी-कभी उनके लिए मदद मांगने का दरवाजा ही बंद कर देते हैं. मुझे हमेशा से उनसे बहुत लगाव रहा है और आज भी मैं उन्हें सिमर ही कहकर बुलाती हूं.'

Advertisement
  • 4/9

उन्होंने आगे बताया, 'उस समय दोनों (शोएब और दीपिका) बहुत नाजुक थे. मैंने वो दौर देखा है जब दीपिका की पहली शादी टूट रही थी और वह शोएब के करीब आ रही थीं. मैंने सब देखा है और मुझे उन पर गर्व है. यह देखकर बहुत अच्छा लगता है कि दोनों साथ-साथ कैसे आगे बढ़े हैं और उनका बॉन्ड कितना मजबूत है. मुझे यह कभी उम्मीद नहीं थी. दीपिका ने शोएब के परिवार को जिस तरह संभाला है और वे दोनों जिस तरह एक-दूसरे की देखभाल करते हैं, वह देखकर मुझे गर्व होता है.'

  • 5/9

दीपिका की हालिया हेल्थ पर बात करते हुए जयति ने कहा, 'जब मुझे उनकी हालत के बारे में पता चला, तो मैं उनसे लगातार बात करती रही. यहां तक कि जब वह प्रेग्नेंट थीं… उससे पहले हमने ससुराल सिमर का 2 किया था. उस समय कोविड-19 की दूसरी लहर चल रही थी और हम आगरा में शूटिंग कर रहे थे. हम होटल में रह रहे थे, जहां हमारा बॉन्ड और भी मजबूत हुआ.'

  • 6/9

जयति के मुताबिक, 'उस समय तक दीपिका बिग बॉस और एक और शो कर चुकी थीं. यह एक अलग दीपिका थी और मुझे पहले से ही उनसे प्यार था. वह अब ज्यादा खुलकर बात करती थीं. जिस लड़की को सेट पर कम बोलने वाली बताया जाता था, उसी को सीजन 2 के सेट पर बहुत बातूनी कहा जाने लगा था.'

Advertisement
  • 7/9

उन्होंने बताया, 'हाल ही में जब मैंने अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च किया, तो मैंने गाइडेंस के लिए शोएब और दीपिका को फोन किया और उन्हें अपनी लॉन्च पार्टी पर इनवाइट किया. यह दीपिका की बीमारी के बाद पहली गैदरिंग थी. वह सिर्फ मेरे लिए आई थी. भले ही हम अक्सर मिलते नहीं हैं, लेकिन हम हर हफ्ते एक-दूसरे से बात जरूर करते हैं.'

  • 8/9

मई 2025 में दीपिका कक्कड़ को लीवर में कैंसरस ट्यूमर का पता चला था. उनका ऑपरेशन भी हुआ. लेकिन मार्च 2026 में उन्हें फिर से सिस्ट के लिए सर्जरी करानी पड़ी. इस 1.3 सेंटीमीटर की गांठ के उभरने से दीपिका बेहद परेशान थीं. अपने लेटेस्ट व्लॉग में शोएब और दीपिका ने बताया कि उस जगह पर दो नए सिस्ट नजर आए हैं, जो फिलहाल इतने छोटे हैं कि उनका इलाज नहीं किया जा सकता. 

  • 9/9

हालांकि दीपिका कक्कड़ अपने लाइफस्टाइल में बदलाव ला रही हैं और कैंसर के इलाज के लिए इम्यूनोथेरेपी भी करा रही हैं. पिछले साल 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में उन्होंने हिस्सा लिया था, मगर बीमारी के बाद उन्हें इसे छोड़ना पड़ा. तब से वह छोटे पर्दे से दूर हैं.

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement