Advertisement

टीवी

37 साल बड़े भजन सम्राट संग रचा प्यार का ढोंग, गुरु-शिष्य के रोमांस पर मचा था बवाल, अब कहां है यह हसीना?

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 19 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 12:12 PM IST
  • 1/11

Anup Jalota And Jasleen Matharu Controversy: बिग बॉस के घर में जहां कुछ कंटेस्टेंट्स लड़ाई-झगड़ों के दम पर सुर्खियां बटोरते हैं. वहीं कई लोग लव एंगल के जरिए शो में टिके रहने की कोशिश करते हैं. सिंगर और एक्ट्रेस जसलीन मथारू भी ऐसे ही कंटेस्टेंट्स में से एक रही हैं.

  • 2/11

जसलीन मथारू ने सलमान खान के शो 'बिग बॉस' में प्यार का ऐसा ढोंग रचा था कि हर तरफ हलचल मच गई थी. शो में जसलीन ने अपने गुरु और भजन सम्राट अनूप जलोट संग ग्रैंड एंट्री की थी. 
 

  • 3/11

सलमान को अपना इंट्रोडक्शन देते समय जसलीन ने यह दावा किया था कि वो और अनूप जलोटा रिश्ते में हैं. उनके इस दावे ने हर किसी के होश उड़ा दिए थे, क्योंकि अनूप जलोटा, जसलीन के पिता की उम्र के हैं. 
 

Advertisement
  • 4/11

जसलीन अब 36 साल की हैं, जबकि अनूप जलोटा 73 साल के हैं. जसलीन, अनूप जलोटा से उम्र में 37 साल छोटी हैं. ऐसे में दोनों के रिश्ते में होने की खबर पर बवाल मच गया था. दोनों को काफी ट्रोल भी किया गया था. 
 

  • 5/11

लेकिन शो से बाहर आने के बाद जसलीन और अनूप जलोटा ने खुलासा किया था कि वो रिश्ते में नहीं हैं. उन्होंने सिर्फ शो में सुर्खियां बटोरने के लिए रिश्ते में होने का नाटक किया था. 

  • 6/11

शो से निकलने के बाद BT संग बातचीत में जसलीन ने कहा था- मेरे पिता अनूप जी को मेरे जन्म से भी पहले से जानते हैं. मैंने बचपन में ही उनसे संगीत सीखना शुरू कर दिया था और हमारे बीच एक बहुत खूबसूरत गुरु-शिष्य का रिश्ता है.

Advertisement
  • 7/11

'जब मुझे 'बिग बॉस' का ऑफर मिला था, तो मैंने उन्हें गुरु-शिष्य की जोड़ी के रूप में एक साथ शो में एंट्री करने के लिए मनाया था. घर में एंट्री करने से ठीक पहले, जब मैं स्टेज पर थी, तो मैंने एक मजाक करने का सोचा और यह ऐलान कर दिया था कि हम रिलेशनशिप में हैं.'

  • 8/11

'अनूप जी ने इसपर कोई राय नहीं दी थी. मुझे लगा था कि वो कुछ बोलेंगे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया, इसलिए हमने एक जोड़ी के रूप में घर में एंट्री ली और उसी नाटक को आगे बढ़ाया था.'

  • 9/11

'मुझे कभी नहीं लगा था कि यह बात इतनी गंभीर हो जाएगी और लोग इस तरह से रिएक्ट करेंगे. कुछ भी पहले से प्लान नहीं था. यहां तक कि चैनल को भी यह नहीं पता था कि मैंने अनूप जी के साथ ऐसा प्रैंक करने का प्लान बनाया था. लेकिन वो प्रैंक मुझपर ही भारी पड़ गया था. '
 

Advertisement
  • 10/11

हालांकि, 'बिग बॉस 12' से सुर्खियां बटोरने वाली जसलीन बिग बॉस के बाद ज्यादा कमाल नहीं कर पाईं. ना ही वो ज्यादा किसी शोज में नजर आईं. 

  • 11/11

जसलीन अब इवेंट और कॉन्सर्ट्स में बिजी रहती हैं. सोशल मीडिया पर भी वो काफी एक्टिव हैं. जसलीन इंस्टाग्राम के जरिए फैंस को अपने बारे में अपडेट देती रहती हैं. 

 

(Photos: Instagram @jasleenmatharu)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement