मशहूर पंबाजी एक्ट्रेस और बिग बॉस 13 फेम हिमांशी खुराना एक समय पर आसिम रियाज संग रिश्ते में थीं. शो में दोनों का प्यार परवान चढ़ा था. मगर लंबी डेटिंग के बाद दोनों अलग हो गए थे.
हिमांशी और आसिम अलग-अलग धर्म से ताल्लुक रखते हैं. आसिम मुस्लिम हैं, जबकि हिमांशी पंजाबी हिंदू हैं. दोनों ने ब्रेकअप की वजह भी अलग-अलग धर्म से होने को बताया था. अब पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में हिमांशी खुराना ने अपने ब्रेकअप पर बात की है.
हिमांशी से पूछा गया कि एक अच्छा और बुरा रिलेशनशिप कैसा होता है? इसपर हिमांशी ने जवाब दिया- मुझे नहीं लगता कि कंपैटिबिलिटी जैसी कोई चीज होती है.
हिमांशी आगे बोलीं- दो इंसान अलग होते हैं, लेकिन उन्हें साथ में ग्रो करना चाहिए. अगर लड़की ग्लो कर रही है, वो खुश है और अच्छी दिख रही है, तो वो अच्छे रिश्ते में हैं. उसे लड़के से सपोर्ट मिल रहा है. अगर लड़का करियर में ग्रो कर रहा है, तो मतलब है कि लड़की का उसे सपोर्ट मिल रहा है.
वहीं, बुरे रिलेशन का सीधा ताल्लुक गट से है. हिमांशी ने कहा कि जब रिश्ते में कुछ गलत होता है तो पता चल जाता है. हिमांशी ने कहा कि वो अपने पास्ट रिलेशन में खुद से कहती थीं कि वो रिश्ते में खुश नहीं हैं.
पारस ने कहा कि एक खराब रिश्ता अच्छे और सुंदर इंसान की शक्ल और बॉडी खराब कर देता है. इसपर हिमांशी ने कहा कि खराब रिश्ते में रहते हुए उनका वजन भी 68 किलो हो गया था.
हिमांशी ने आगे कहा कि खराब रिश्ते में रहने की वजह से उन्हें थायरॉइड, एंग्जाइटी, डिप्रेशन हो गया था.
हिमांशी आगे बोलीं- हाईपरटेशन की वजह से हर दूसरे दिन मेरी नाक से खून आता था. मेरे बालों से स्मेल आने लगी थीं. थायरॉइड जब ज्यादा होता है तो चेहरा बूढ़ा लगने लगता है, बाल खराब होने लगते हैं.
'मेरे चेहरे पर सिस्टिक एक्ने हो गए थे. पेट दुखता था. अंत में मैं कार्डियक डिपार्टमेंट में थी. अस्पताल पहुंच गई थी. तब मुझे एहसास हुआ कि मेरे साथ ठीक नहीं हो रहा है. '
हिमांशी से आगे पूछा गया कि उन्हें अब कैसा लड़का चाहिए? एक्ट्रेस ने कहा कि वो अब इमोशनली इंटेलीजेंट लड़का चाहती हैं.
हिमांशी ने आसिम का नाम लिए बिना कहा कि उनसे धर्म परिवर्तन को कहा गया था. एक रात उनसे कहा गया है कि वो ये (पूजा-पाठ) नहीं कर सकतीं.
इसके बाद वो गहरी सोच में पड़ गई थीं कि मरने के बाद उन्हें जलाया जाएगा या दफनाया जाएगा. हिमांशी ने कहा कि फिर उन्हें ऐसा लगने लगा था कि वो अपने भगवान को धोखा दे रही हैं. हिमांशी ने ये भी कहा कि हर किसी को अपनी मर्जी के हिसाब से धर्म चुनने की आजादी होनी चाहिए.
(Photo: Instagram @himanshikhurana)