Advertisement

टीवी

एक-दूजे की बांहों में खोए गुरमीत-देबिना, मनाई 'दूसरी शादी' की 15वीं सालगिरह, बोले- सुकून...

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 16 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 7:44 AM IST
  • 1/8

टीवी की दुनिया का लवली कपल गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी की दूसरी शादी की सालगिरह को 15 साल हो गए हैं. 

Photo: Instagram @guruchoudhary

  • 2/8

चौंकिए मत, दूसरी इसलिए कह रहे हैं क्योंकि गुरमीत-देबिना ने 2006 में सीक्रेट वेडिंग करने के बाद 15 फरवरी 2011 को ऑफिशियल वेडिंग की थी. 

 

Photo: Instagram @guruchoudhary

  • 3/8

गुरमीत ने अपने इस इंटीमेट वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर कीं, जहां कपल एक दूजे की बांहों में खोया हुआ नजर आया. 

Photo: Instagram @guruchoudhary

Advertisement
  • 4/8

गुरमीत-देबिना ने एनिवर्सरी केक कट किया और प्यार से एक दूसरे की ओर देखते-मुस्कुराते हुए नजर आए. दोनों ने फैंस का दिल जीत लिया. 

 

Photo: Instagram @guruchoudhary

  • 5/8

फोटोज पोस्ट कर गुरमीत ने पत्नी देबिना के लिए स्पेशल मैसेज भी लिखा. वो लिखते हैं- हम आज भी वही हैं, जिन्हें हम हमेशा आदर्श मानते आए हैं.

 

Photo: Instagram @guruchoudhary

  • 6/8

गुरमीत ने आगे लिखा- एक-दूसरे के साथ और एक-दूसरे के सहारे, दुनिया सुरक्षित, शांत और घर जैसी लगती है. वो मेरी शक्ति है. मैं उसका सुकून हूं.

 

Photo: Instagram @guruchoudhary

Advertisement
  • 7/8

गुरमीत ने आगे फैंस को महाशिवरात्रि की हार्दिक बधाई देते हुए लिखा- हमें सालगिरह की शुभकामनाएं. ईश्वर का आशीर्वाद है कि हमारी राहें मिलीं, इसके लिए हम हमेशा आभारी रहेंगे.

 

Photo: Instagram @guruchoudhary

  • 8/8

गुरमीत-देबिना ने लव मैरिज की थी, करियर की शुरुआत से दोनों साथ हैं. कपल की दो बेटियां हैं- लियाना और दिविशा. 

 

Photo: Instagram @guruchoudhary

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement