टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस ईशा सिंह 27 साल की हैं लेकिन उनकी शादी की चर्चा अभी से होने लगी है. एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी वेडिंग प्लान्स, रिलेशनशिप और परिवार को लेकर खुलकर बात की.
ईशा ने साफ कहा कि मां के प्रेशर करने के बावजूद फिलहाल उनका शादी करने का कोई इरादा नहीं है और वो अगले 3 साल तक खुद को इसके लिए तैयार नहीं मानतीं. वहीं उन्होंने अपने और एक्टर अविनाश मिश्रा के रिश्ते को लेकर उड़ रही अफवाहों पर भी चुप्पी तोड़ी और बताया कि दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं.
ईशा ने पारस छाबड़ा से बातचीत में अपनी ट्रेडिशनल पसंद को लेकर बात की और कहा कि उन्हें बिंदी लगाने का बहुत शौक है. अपनी मम्मी से वो बहुत इंफ्लुएंस होती हैं. जैसे वो सिंदूर लगाती हैं. बिंदी के नीचे भी सिंदूर लगाती हैं. वो पावरफुल लगता है.
इसके बाद ईशा ने बताया कि वो अगले तीन साल तक शादी नहीं करने वाली हैं. वो बोलीं- अभी तीन-साढ़े तीन साल तक तो शादी का कोई प्लान नहीं है.
ईशा बताती हैं कि - मेरी मम्मी को लगता है कि एक उम्र होनी चाहिए, और इस फील्ड में हो तो क्या हुआ, शादी कर लेनी चाहिए. सब चीजों का वक्त होता है.
लेकिन ईशा मन से अभी तैयार नहीं हैं. वो बोलीं- मैं मेंटली तो अभी प्रीपेयर्ड नहीं हूं. वो तो खैर शायद कभी कोई नहीं होता. लेकिन मैं फिलहाल उस स्टेज पर नहीं हूं. मुझे फिलहाल 3 साल तो चाहिए, उसके बाद का पता नहीं.
पूछे जाने पर कि ईशा ने कोई लड़का ढूंढ रखा है क्या? एक्ट्रेस बोलीं- नहीं. वो फैसला मैंने मां-बाप पर छोड़ा हुआ है. वो कहते हैं ना- 36 आएंगे 36 जाएंगे मेरा वाला तो मेरी मम्मी ही लाएंगी.
इसके बाद ईशा ने बिग बॉस शो के अपने खास दोस्त अविनाश मिश्रा के भी बारे में बात की. डेटिंग की अफवाहों को खारिज करते हुए ईशा ने कहा कि वो मेरा बहुत अच्छा दोस्त है.
आगे सफाई देते हुए ईशा ने कहा कि- हमने एक फोटो डाली थी, सगाई की. जिसके बाद रूमर उड़ी थी, लेकिन वो एक पीआर मूव था, क्योंकि हमारा गाना आया था. तभी से ये सारी बातें निकली हैं. ईशा ने बताया कि वो फिलहाल सिंगल हैं. और जब उन्हें लगेगा शादी करनी है तभी अपने परिवार की मर्जी से करेंगी.
(Photos: Instagram @eishasingh)