Advertisement

टीवी

जु़ड़वां बच्चे पैदा कर रोईं दिव्यांका त्रिपाठी, पति ने देखा ऑपरेशन, डिलीवरी रूम में शूट किया व्लॉग

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 29 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:44 PM IST
  • 1/10

41 साल की उम्र में टीवी की टॉप एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी जुड़वां बेटों की मां बनी हैं. अस्पताल में 3 दिन रहने के बाद वो डिस्चार्ज हो गई हैं.
 

Photo: Instagram @divyankatripathidahiya
 

  • 2/10

दिव्यांका और उनके पति विवेक दहिया ने अपने-अपने यूट्यूब चैनल पर नया व्लॉग शेयर किया है. वीडियो में एक्ट्रेस की डिलीवरी दिखाई गई है.
 

Photo: Screengrab
 

  • 3/10

दिव्यांका का सी-सेक्शन हुआ है. डिलीवरी रूम में जाने से पहले एक्ट्रेस और उनका पूरा परिवार इमोशनल नजर आया. विवेक को तो एक रात पहले से नींद नहीं आ रही थी.
 

Photo: Screengrab
 

Advertisement
  • 4/10

विवेक ने अपने व्लॉग में बताया कि उन्हें डर लग रहा है. उनके मन में कई सवाल उठ रहे हैं. क्या वो अच्छे पिता बनेंगे? क्या वो बच्चों की जिम्मेदारी ले सकेंगे? वो नर्वस दिखे. 
 

Photo: Screengrab
 

  • 5/10

फिर आया दिव्यांका की डिलीवरी का दिन. सबका आशीर्वाद लेकर वो लेबर रूम में गईं. विवेक ने ऑपरेशन देखा. हालांकि उन्हें लेबर रूम पहुंचने में थोड़ा लेट हो गया था.
 

Photo: Screengrab
 

  • 6/10

वहां का नजारा देखकर विवेक के दिमाग पर  गहर असरा पड़ा. बाहर आकर एक्टर ने अपनी मां को सलाम किया. वो मां के गले लगकर इमोशनल हुए.
 

Photo: Screengrab
 

Advertisement
  • 7/10

विवेक ने बताया कैसे ऑपरेशन के बाद ढेर सारा ब्लड निकला. एक मां को कितना सब सहना पड़ता है. दिव्यांका अपने बच्चों को देखकर इमोशनल हुईं.


Photo: Screengrab
 

  • 8/10

विवेक ने पहली बार जब अपने बच्चों को गोद में लिया, उनका रिएक्शन देखने लायक था. वो एक्साइटेड होने के साथ इमोशनल भी थे. पूरे परिवार की आंखें नम थीं.
 

Photo: Screengrab
 

  • 9/10

विवेक और दिव्यांका के जुड़वां बेटों को उनकी नानी और दादी ने खूब पैंपर किया. सिंगर हर्षदीप कौर अपने पति संग कपल के नन्हे बच्चों से मिलीं. सिंगर ने 'चंदा है तू मेरा सूरज है तू' गाना बच्चे के लिए गाया.
 

Photo: Screengrab
 

Advertisement
  • 10/10

दहिया और त्रिपाठी परिवार में खुशी और जश्न का माहौल है. विवेक बेबी होने के बाद इमोशनल नजर आए. उन्होंने कहा कि वो अच्छा फादर बनने की पूरी कोशिश करेंगे. 
 

Photo: Screengrab
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement