Advertisement

टीवी

शिद्दत से जीवनसाथी की तलाश में 49 साल की एक्ट्रेस, मिस्ट्री मैन संग हुई रोमांटिक, करेगी तीसरी शादी?

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 18 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:46 PM IST
  • 1/7

फिल्मों और टीवी की दुनिया की फेमस एक्ट्रेस दीपशिखा नागपाल कई बार अपनी टूटी शादियों का जिक्र कर चुकी हैं. और बता चुकी हैं कि उन्हें अब भी पार्टनर की तलाश है. 

  • 2/7

लगता है अब उनकी ये तलाश खत्म हो गई है. क्योंकि दीपशिखा इन दिनों मिस्ट्री मैन संग खूब घूमती-फिरतीं, बाइक राइड करतीं नजर आती हैं. दोनों साथ मिलकर रोमांटिक और मजेदार रील्स भी बनाते हैं. 

  • 3/7

दीपशिखा के मिस्ट्री मैन कोई और नहीं बल्कि थिएटर प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और एक्टर विस्तास्प गोटला हैं. इनके साथ दीपशिखा को काफी खुश और चमकते हुए देखा जा रहा है. दोनों का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी बॉन्डिंग और कम्फर्ट साफ नजर आता है.

Advertisement
  • 4/7

पूछे जाने पर कि क्या वो इसे प्यार का नाम देंगी? तो रिलेशनशिप की बातों पर दीपशिखा ने आगे मुस्कुराते हुए कहा कि 'अभी बहुत शुरुआती दौर है.' इसके साथ ही उन्होंने अपने मिस्ट्री मैन की तारीफ करते हुए कहा- विस्तास्प बहुत समझदार इंसान हैं और बेहद अच्छे एक्टर भी.

  • 5/7

दीपशिखा से जब विक्की लालवानी ने पूछा कि फाइनली क्या उनको उनका लाइफ पार्टनर मिल गया है तो एक्ट्रेस ने बताया कि 'फिलहाल मैं बस इतना कह सकती हूं कि मुझे उनकी कंपनी बहुत पसंद है.'

  • 6/7

दीपशिखा हाल ही में विस्तास्प का एक प्ले देखने भी पहुंची थीं, जिसमें वो बतौर अभिनेता नजर आए थे. इसकी तस्वीर खुद एक्टर ने पोस्ट भी की थी और एक्ट्रेस की जमकर तारीफ की थी. वहीं दोस्तों ने भी कमेंट कर दीपशिखा के लिए खुशी जताई थी. 
 

Advertisement
  • 7/7

दीपशिखा ने पहली शादी जीत उपेंद्र से 1997 में की थी. हालांकि ये शादी 10 साल चली और फिर दोनों अलग हो गए. इस शादी से दीपशिखा को दो बच्चे हैं- वेदिका उपेंद्र और विवान उपेंद्र. जीत उपेंद्र एक एक्टर हैं जिन्होंने मलयालम, गुजराती और हिंदी फिल्मों में काम किया है.

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement