Advertisement

टीवी

दीपिका ने बेटे से करवाए घर के काम, ट्रोल्स बोले- व्यूज पाने का है ड्रामा

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली ,
  • 24 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 5:40 PM IST
  • 1/10

दीपिका कक्कड़ टेलीविजन की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं. वो भले ही कितने महीने टीवी पर ना आएं, लेकिन उनकी लोकप्रियता में कमी नहीं आती है. 
 

  • 2/10

मां बनने के बाद दीपिका की लाइफ में बहुत सारे उतार-चढ़ाव आए. वो कैंसर के दर्द से गुजर रही हैं और बेटे की अच्छी परवरिश की भी टेंशन है. 

  • 3/10

एक्ट्रेस ने घर पर रहकर बेटे को सर्वगुण सम्पन्न बनाने की प्रैक्टिस शुरू कर दी है. असल में दीपिका ने नया व्लॉग शेयर किया है. 
 

Advertisement
  • 4/10

व्लॉग में दीपिका अपने दो साल के बेटे रुहान को पोंछा लगाने की ट्रेनिंग देती नजर आ रही हैं. 

  • 5/10

छोटा रुहान बालकनी क्लीन करते हुए थका, रुका, लेकिन दीपिका ने बेटे को हिम्मत दी और फिर मां के लाड में आकर उसने पूरी बालकनी साफ कर दी. 

  • 6/10

दीपिका ने रुहान से बालकनी का कोना-कोना साफ कराया और उसने अच्छे से अपना काम किया भी.साफ-सफाई करने के बाद एक्ट्रेस ने बेटे को शाबाशी दी और बालकनी में उसकी फोटो क्लिक की. 

Advertisement
  • 7/10

दीपिका कहती हैं कि मैं रुहान को होम स्कूलिंग दे रही हूं. बच्चों के लिए ये सारे काम सीखना बहुत जरूरी है.

  • 8/10

रुहान को ये सब करने में बहुत मजा भी आता है. एक्ट्रेस ने फैन्स से ये भी पूछा कि ये बताएं वो रुहान से और ऐसे कौन से काम करा सकती हैं. 

  • 9/10

दीपिका की इस ट्रेनिंग की सोशल मीड‍िया पर जमकर तारीफ हो रही है. जिस उम्र में मां-बाप अपने बच्चों को एबीसीडी सि‍खाने पर जोर देते हैं. वहीं दीपिका अपने बेटे को घर के काम भी सि‍खा रही हैं. इसके लिए उनकी जितनी तारीफ हो कम है. 

Advertisement
  • 10/10

दूसरी तरफ दीपिका को ट्रोल भी किया जा रहा है. कंटेंट के नाम पर बच्चे से पोछा लगवाया, इस तरह के कमेंट भी आ रहे हैं. 

All Photos: Screengrab 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement