Advertisement

टीवी

गांव में कोठी-मुंबई में खरीदे 2 लैविश फ्लैट, एक्ट्रेस चाहत की करोड़ों की प्रॉपर्टी, दिखाई झलक

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 09 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:50 PM IST
  • 1/9

बिग बॉस 18 में दिखीं चाहत पांडे अपने करियर के पीक पर हैं. बिग बॉस के बाद वो रियलिटी शो 'द 50' में दिखीं. उन्होंने अब फैंस को गुडन्यूज दी.

Photo: Instagram @chahatpandey_official

  • 2/9

एक्ट्रेस ने मुंबई में अपना दूसरा फ्लैट खरीदा है. इंस्टा स्टोरी पर चाहत ने फैंस को नया घर खरीदने की जानकारी दी.

Photo: Instagram @chahatpandey_official

  • 3/9

चाहत ने फैंस को घर के अंदर का नजारा भी दिखाया. उनका ये फ्लैट बेहद खूबसूरत है. यहां से समंदर का शानदार नजारा दिखता है.

Photo: Instagram @chahatpandey_official

Advertisement
  • 4/9

चाहत के घर की बालकनी से पूरी मुंबई की खूबसूरती को देखा जा सकता है. वो नए घर को खरीदकर खुश हैं. चाहत के चेहरे की मुस्कान उनका हाल बयां करती है.

Photo: Instagram @chahatpandey_official

  • 5/9

एक वीडियो शेयर कर चाहत ने अपने बेडरूम और किचन की झलक दिखाई. उनका ये सपनों का घर स्वीट और कोजी वाइब देता है.

Photo: Instagram @chahatpandey_official

  • 6/9

घर की डेकोरेशन और कलर्स सॉफ्ट हैं. फ्लैट के अंदर के नजारे को दिखाते हुए चाहत ने बताया कि वो ब्लेस्ड फील कर रही हैं.

Photo: Instagram @chahatpandey_official

Advertisement
  • 7/9

इससे पहले चाहत ने 2025 में मुंबई में अपना पहला फ्लैट खरीदने की जानकारी दी थी. उन्होंने अपने गांव बुंदेलखंड में भी आलीशान घर बनवाया है.


Photo: Instagram @chahatpandey_official
 

  • 8/9

इतना ही नहीं, चाहत का एक और पुराना घर है, जिसे उन्होंने रनोवेट कराया था. खबरें हैं कि चाहत ने कई प्रॉपर्टीज में इंवेस्ट किया हुआ है.


Photo: Instagram @chahatpandey_official
 

  • 9/9

वो अपनी असेट को बनाने पर ज्यादा ध्यान देती हैं. चाहत टीवी की जानी मानी अदाकारा हैं. पवित्र बंधन, नथ जेवर या जंजीर में काम कर चुकी हैं.
 

Photo: Instagram @chahatpandey_official
 

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement