सलमान खान के शो बिग बॉस 16 से लाइमलाइट में आईं अर्चना गौतम अपने बिंदास नेचर के लिए फेमस हैं. रियलिटी शो में अर्चना ने कई दफा कहा था कि वो सांसद से शादी करना चाहती हैं.
Photo: Instagram @archanagautamm
उनका ये पसंदीदा नेता कौन था, किसके साथ वो शादी के सपने देख रही थीं, इसका अब खुलासा हो गया है. अर्चना ने बताया कि उन्हें राघव चड्ढा पसंद थे.
Photo: Instagram @archanagautamm
लेकिन इससे पहले वो राघव के सामने अपनी फीलिंग्स का इजहार करतीं, उन्होंने परिणीति चोपड़ा संग शादी कर ली. अर्चना को राघव पर क्रश था.
Photo: Instagram @raghavchadha88
फिल्मीज्ञान संग बातचीत में अर्चना ने कहा- मुझे राघव पर क्रश था, लेकिन उनकी शादी ही हो गई. मैं बिग बॉस में जिस सांसद की बात करती थी, वो राघव ही थे.
Photo: Instagram @archanagautamm
अर्चना ने कहा कि उनके दिल में पहले राघव के लिए फीलिंग्स हुआ करती थीं. लेकिन अब नहीं है. एक्ट्रेस ने चिराग पासवान को लेकर कहा कि वो अच्छे हैं.
Photo: Instagram @archanagautamm
अर्चना ने बताया कि उन्हें गुंडे, धाकड़ और राउडी लड़के पसंद हैं. वो कहती हैं- वैसे वाले गुंडे नहीं, वैसे जिसके सामने कोई बोल ना सके.
Photo: Instagram @archanagautamm
अर्चना पेशे से एक्ट्रेस, मॉडल हैं. वो 2018 में मिस बिकिनी इंडिया जीतकर फेमस हुई थीं. कई फिल्मों और रीजनल प्रोजेक्ट्स में उन्होंने काम किया है.
Photo: Instagram @archanagautamm
एक वक्त अर्चना कांग्रेस पार्टी का हिस्सा थीं. उन्होंने 2022 में यूपी के हस्तिनापुर से चुनाव लड़ा था. लेकिन वो चुनाव हार गई थीं. अभी वो पार्टी से निकाली गई है. वो कांग्रेस में वापस जाना चाहती हैं.
Photo: Instagram @archanagautamm