Advertisement

टीवी

पकड़ा गया एक्ट्रेस का अफेयर, पिता ने जड़ा जोरदार थप्पड़, कराया जबरदस्ती न‍िकाह

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 09 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:26 PM IST
  • 1/11

अलेफिया कपाड़िया एक वक्त स्टार थीं. शो जस्ट मोहब्बत, सीआईडी, आहट, रिश्ते, प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा में काम कर घर-घर में फेमस हुईं.
 

  • 2/11

अलेफिया अपने पिता की वजह से एक्टिंग में आईं. स्टारडम की चमक के पीछे उनकी लाइफ का एक ऐसा चैप्टर भी है जो बस दर्द से भरा है.
 

  • 3/11

अलेफिया जब 18 साल की थीं, उन्हें एक स‍िख लड़के से प्यार हुआ. लेकिन दोनों के फादर को ये रिश्ता मंजूर नहीं था. इसलिए बात आगे नहीं बनी. 
 

Advertisement
  • 4/11

अलेफिया के मुताबिक, ये रिश्ता धर्म की वजह से नहीं टूटा था. उनके पेरेंट्स धर्म को लेकर लिबरल हैं. उनका ईगो हर्ट हो गया था. जो रिश्ता टूटने का कारण बना.
 

  • 5/11

वो कहती हैं- लड़के के पिता मध्य प्रदेश में पावरफुल पर्सन थे. उन्होंने लैंडलाइन पर मेरे पापा को फोन कर ऐसी बातें बोलीं कि कोई भी गुस्से से पागल हो जाए.
 

  • 6/11

उन्होंने कहा कि आपकी बेटी मेरे बेटे के घर पर पड़ी रहती है. आपको पता है इनका कितने महीनों से अफेयर है? आपकी बेटी के लिए मेरे घर में कोई जगह नहीं है. अपनी बेटी को समझा दो, वरना अच्छा नहीं होगा.
 

Advertisement
  • 7/11

ये सुनने के बाद मेरे पापा ने मुझे नींद में जोर का थप्पड़ मारा था. वो मेरी जिंदगी का सबसे जोरदार थप्पड़ था. मेरे पिता टूट चुके थे. मुझे लड़कों से बात करना अलाउड नहीं था. 
 

  • 8/11

ऐसे में जब उन्हें पता चला कि उनकी बेटी का अफेयर चल रहा है. वो खुद पर काबू नहीं कर पाए. पापा ने मुझे इतना मारा, वो मुझे सबक सिखाने के लिए काफी था.
 

  • 9/11

अलेफिया ने माना कि उनके पिता का ऐसा उन्हें पीटना, मारना सही नहीं था. एक्ट्रेस का कहना है किसी भी रिश्ते में डर नहीं होना चाहिए. आज भी उनके पिता के साथ मनमुटाव हैं.
 

Advertisement
  • 10/11

बेटी का अफेयर देखकर अलेफिया के पिता ने उनकी दुबई के मुस्लिम शख्स से शादी करा दी. वो शख्स उनसे 11 साल बड़ा था. लेकिन पेरेंट्स के खिलाफ जाने की उनमें हिम्मत नही थी.

  • 11/11

अलेफिया तब शादी को तैयार नहीं थी. वो शख्स भी शादी नहीं करना चाहता था. लेकिन दोनों के पेरेंट्स की जबरदस्ती की वजह से वो शादी हुई, जो आखिर में टूट गई.
 

(All Photos: Instagram @alefiakapadia)
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement