नॉक... नॉक... चलिए आज आपको 'भाभी जी घर पर हैं' के आसिफ शेख यानी विभूति नारायण मिश्रा के लग्जरी हाउस का टूर कराते हैं.
मुंबई शहर में आसिफ शेख ने अपना खूबसूरत आशियाना बनाया हुआ है, जो बिल्कुल सपने सा सुंदर नजर आता है.
एक्टर के घर का हॉल काफी बड़ा और लैविश है, जिसे उन्होंने सोच-समझकर बनवाया है.
हॉल में एक रिक्लाइनर रखा हुआ, जिस पर वो आराम से बैठकर लेटकर आराम फरमाते हैं. स्क्रिप्ट पढ़ते हैं.
एक्टर ने घर में ट्रॉफी के लिए एक अलग से कॉर्नर बनवाया है, जहां अवॉर्ड्स के अलावा कुरान भी रखी हुई है.
आसिफ ने बताया कि वो हॉल में बैठकर ही रोजाना नमाज पढ़ते हैं.
आसिफ ने बताया कि उनके घर में हर भाषा की कुरान है, जिसे जब मन होता है वो कुरान पढ़ लेता है.
एक्टर ने अपने घर में एक चिल रूम भी बनवाया है, जहां वो भागदौड़ भरी जिंदगी से फुर्सत पाकर चंद सुकून के पल बिताते हैं. बेड पर लेटकर मैच और मूवी देखते हैं.
घर में टेबल से लेकर डाइनिंग डेबल तक यूनिक स्टाइल में डिजाइन किया गया है. उन्होंने डाइनिंग टेबल में कहीं भी कोई भी बैठकर खा लेता है. किसी की चेयर फिक्स नहीं है.
आसिफ ने घर पर पेड़ पौधे भी लगाए हुए हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें नेचर से काफी लगाव है. मुंबई में पेड़-पौधे सुकून देते हैं.
आसिफ का घर ताजी हवा और उनके मजहब से भरा हुआ है, जिसे देखकर सिर्फ और सिर्फ राहत मिलती है.