ये रिश्ता... में बढ़ेगी नायरा की मुश्किलें, सुरेखा मारेगी जोरदार थप्पड़!

टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है ने हाल ही में 3000 एपिसोड पूरे किए हैं. शो को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है. कार्तिक-नायरा के रीयूनियन से शो की टीआरपी में बड़ा उछाल देखने को मिला. शो टीआरपी में टॉप पर बना हुआ है.

Advertisement
नायरा और कार्तिक नायरा और कार्तिक

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 सितंबर 2019,
  • अपडेटेड 2:18 PM IST

टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है ने हाल ही में 3000 एपिसोड पूरे किए हैं. शो को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है. कार्तिक-नायरा के रीयूनियन से शो की टीआरपी में बड़ा उछाल देखने को मिला. शो टीआरपी में टॉप पर बना हुआ है.

इन दिनों शो में हाई वोल्ड ड्रामा दिखाया जा रहा है. कार्तिक के चाचा अखिलेश और नायरा की दोस्त लीजा के रिलेशनशिप का खुलासा हो चुका है. कार्तिक-नायरा को उनके रिश्ते की सच्चाई पता चल चुकी है.

Advertisement

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, अपकमिंग प्लॉट में दिखाया जाएगा कि नायरा लीजा से वादा करेगी कि वो उसे न्याय दिलाएगी. वो उससे कहती है कि अगर अखिलेश, सुरेखा संग खुश नहीं है तो उन्हें लीजा से शादी करनी पड़ेगी. सुरेखा, लीजा और नायरा की ये सारी बातें सुन लेगी. ये सब सुनकर सुरेखा गुस्से में आ जाएगी और इस सच्चाई को मानने से इंकार करेगी. पति पर ऐसे इल्जाम लगाने के लिए गुस्से में सुरेखा नायरा को थप्पड़ भी मारेगी.

पिछले एपिसोड्स में दिखाया गया कि ये रिश्ता में गोयंका फैमिला एक पुराने केस को जीतने की खुशी में जश्न मनाती है. साथ ही सभी तीज का सेलिब्रेशन भी करते हैं. कार्तिक, नायरा का अनजाने में व्रत भी खुलवाता है.

वहीं शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि नायरा की गोयंका हाउस में एंट्री से नाराज वेदिका, कार्तिक को तलाक देने का एक बड़ा फैसला लेगी. इसके साथ ही वेदिका गोयंका हाउस भी छोड़कर चली जाएगी.

Advertisement

बता दें कि शो में वेदिका के जाने के बाद कार्तिक और नायरा को दोबारा एक साथ देखना फैन्स के लिए एक ट्रीट की तरह होगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »