आज सुपरस्टार रजनीकांत का जन्मदिन है और इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री जयललिता को याद करते हुए उनसे जुड़ी एक बात ट्विटर पर शेयर की. देश के सबसे पावरफुल राजनेताओं में से एक जे. जयललिता का सोमवार के दिन निधन हो गया था. जयललिता 68 साल की थीं.
1980 में आई फिल्म 'बिल्ला' में पहले श्री प्रिया वाला रोल जयललिता करने वाली थीं. फिल्म 'बिल्ला' बॉलीवुड मूवी 'डॉन' की तमिल रिमेक थी. बाद में ये रोल एक्ट्रेस श्री प्रिया को मिल गया था.
रजनीकांत पहले ही अपने फैन्स से उनका बर्थ डे सेलिब्रेट न करने के लिए कह चुके थे. जयललिता के निधन के बाद भी ने ट्वीट करके कहा कि जयललिता का जाना सिर्फ तमिलनाडु के लिए शोक की बात नहीं है बल्कि इस बात से पूरा देश दुखी है. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे.
वन्दना यादव