2G से ज्यादा विरुष्का के रिसेप्शन की चर्चा, ट्विटर पर ऐसे आए रिएक्शन

21 दिसंबर को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने दिल्ली के ताज होटल के दरबार हॉल में रिसेप्शन दिया था. उनकी शादी की तरह रिसेप्शन पार्टी भी सोशल मीडिया पर छाया रहा.

Advertisement
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा विराट कोहली, अनुष्का शर्मा

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 22 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 9:40 AM IST

21 दिसंबर को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने दिल्ली के ताज होटल के दरबार हॉल में रिसेप्शन दिया था. उनकी शादी की तरह रिसेप्शन पार्टी भी सोशल मीडिया पर छाया रहा. सोशन मीडिया पर लोग संसद के शीतकालीन सत्र की चर्चा कम और विरूष्का के ड्रेस, गेस्ट लिस्ट की चर्चा ज्यादा हो रही है.

ट्विटर पर क्रिकेटर सुरेश रैना ने विराट और अनुष्का को बधाई दी. सुरेश अपनी पत्नी प्रियंका के साथ रिसेप्शन में पहुंचे थे. सुरेश के अलावा शिखर धवन और उनकी पत्नी आयशा भी विरूष्का की खुशी में शामिल होने आए थे.

Advertisement

लोगों ने अरविंद केजरीवाल को भी ट्रोल कर दिया.

रिसेप्शन में इस न्यूली वेड कपल ने इंडि‍यन ट्रेडिशनल लुक लिया हुआ था. अनुष्का लुक इस पार्टी में देखने लायक था क्योंकि वो ऊपर से नीचे ते पूरी तरह से भारतीय दुल्हन कर छवि में दिख रही थीं.

शादी के बाद आमतौर पर भारत में लाल रंग को नई दुल्हन के श्रृंगार में खास अहमियत दी जाती है. अनुष्का ने पूरी तरह से इस परंपरा का पालन करते हुए लाल बनारसी साड़ी पहनी हुई थी. पूरी मांग भर के उन्होंने लाल सिंदूर लगाया हुआ था जो उनके चेहरे की चमक को और भी बढ़ा रहा था.

हाथों में लाल चूड़ा और माथे पर बड़ी सी बिंदी उनकी रौनक को और भी बढ़ा रहे थे. सफेद मोगरा के फूलों से सजा उनका जूड़़ा उनके ट्रेडिशनल लुक को कंप्लीट कर रहा था.

Advertisement

अनुष्का के कपड़ों की बात करें तो सब्यसाची मुखर्जी  की तैयारी की हुई बनारसी साड़ी में वो कमाल लग रही थीं. इसी के साथ अनुष्का ने डायमंड की अनकट ज्वैलरी पहनी हुई थीं जिसे खास तौर पर उनके लुक के हिसाब से तैयार किया गया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »