रणवीर सिंह ने ऐसे सीखे एक्टिंग के गुर

रणवीर सिंह की एक्ट‍िंग ने सभी को बहुत इंप्रेस किया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्होंने यह कला सीखी कैसे है...

Advertisement
रणवीर सिंह रणवीर सिंह

मेधा चावला

  • मुंबई,
  • 09 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 11:01 AM IST

फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह अपनी वर्सटेलिटी के लिए जाने जाते हैं. उन्हें जो भी किरदार दिये जाते हैं, रणवीर उन किरदारों को बखूबी निभाते हैं. लेकिन रणवीर की इस बेहतरीन एक्टिंग का राज खुल ही गया.

दरअसल रणवीर के एक्टिंग स्कूल के दिनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और ये वीडियो तब का है जब पहली बार एक्टिंग स्कूल गए थे.

Advertisement


इस वीडियो में भी आज की ही तरह हैंडसम दिखाई दे रहे हैं और जिस चुलबुलेपन से वो सबको आज भी हंसाते हैं, उस वक्त भी अपने क्लासरूम में सबको ऐसे ही एंटरटेन करते थे. दरअसल इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि सभी एक्टिंग स्टूडेंट्स को चाइनीज विस्पर कर एक्टिंग करनी थी.

सबने इसे बखूबी निभाया भी पर जब रणवीर की बारी आई तो उन्होंने सबको हंसा-हंसा कर लोटपोट कर दिया. इस वीडियो से साफ हो गया कि रणवीर आज से नहीं बल्कि पहले से ही ऐसे जॉली नेचर के हैं और वो जहां भी रहते हैं, वहां अपनी छाप छोड़ जाते हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement