वरुण धवन और आलिया भट्ट की फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' का टाइटल ट्रैक आज रिलीज हो गया है. इस गाने में यंग स्टार्स होली की थीम पर धमाल करते नजर आ रहे हैं.
बता दें कि 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' वरुण-अालिया की पहले आई फिल्म 'हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया' का सीक्वल है. 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' की कहानी बद्रीनाथ (वरुण धवन) और वैदेही ( आलिया भट्ट) के बीच प्यार पर आधारित है. फिल्म का बैकग्राउंड उत्तर प्रदेश है.
यहां देखें गाना -
इससे पहले वरुण धवन और करण जौहर ने अपने ऑफिशल ट्विटर हैंडल पर इसका टीजर पोस्ट किया था-
मेधा चावला