विशालकाय गुफाएं-जहरीले सांप, यहां हुई है ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की शूटिंग

ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में अमिताभ बच्चन, आमिर खान, कटरीना कैफ और फातिमा सना शेख महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभा रही हैं.

Advertisement
अमिताभ बच्चन अमिताभ बच्चन

पुनीत पाराशर

  • नई दिल्ली,
  • 30 अक्टूबर 2018,
  • अपडेटेड 5:19 PM IST

फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' इस साल की कुछ बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है. फैन्स और को पहली बार पर्दे पर एक साथ देख पाएंगे. फिल्म की ज्यादातर शूटिंग थाइलैंड और माल्टा में की गई है. बोरा द्वीप पर वर्षावनों और गुफाओं में फिल्म की शूटिंग हुई है. ये इलाका जहरीले सांपों के लिए भी जाना जाता है.

पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में का किरदार निभा रहे अमिताभ को शुरू में समझ नहीं आया कि वे थाइलैंड क्यों जा रहे हैं? रिपोर्ट के मुताबिक अमिताभ ने कहा, "मेरी समझ में नहीं आया कि थाइलैंड जाकर इस सीक्वेंस को शूट करने के पीछे विक्टर की फिलॉसफी क्या है, लेकिन उनसे कहा कि हमने एक बहुत खूबसूरत लोकेशन ढूंढी है और मैं इसे एक्सप्लोर करना चाहता हूं."

Advertisement

अमिताभ ने कहा, "मुझे यह मानना होगा कि जब मैं वहां गया और लोकेशन देखी तो यह हैरान कर देने वाली थी. यह एक विशालकाय गुफा थी. यह करीब 20-30 मंजिल ऊंची रही होगी. यह कल्पना करना भी मुश्किल था कि प्रकृति ने इसे कैसे बनाया होगा."

बिग बी ने कहा कि जब वे वहां शूट कर रहे थे तो तमाम विजिटर्स आ जाते थे जिनके पास विजिटिंग पास तक नहीं थे. पहाड़ों के पीछे से अचानक सांप निकल आते थे. कई बार क्रू एक दूसरे पर रबर के सांप फेंक कर प्रैंक भी किया करता था. रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में फिरंगी मल्लाह की भूमिका निभाने वाले आमिर खान भी इस लोकेशन से काफी इंप्रैस थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »