द कपिल शर्मा शो: अनिल ने बताया किस बात पर आग बबूला हो जाती हैं माधुरी

द कपिल शर्मा शो में इस वीकेंड अपकमिंग फिल्म टोटल धमाल की स्टार कास्ट शिरकत कर रही है. शो में माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर, अजय देवगन, रितेश देशमुख और डायरेक्टर इंद्र कुमार ने शिरकत की.

Advertisement
कपिल शर्मा शो में टोटल धमाल की स्टार कास्ट कपिल शर्मा शो में टोटल धमाल की स्टार कास्ट

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 फरवरी 2019,
  • अपडेटेड 10:57 PM IST

द कपिल शर्मा शो में इस वीकेंड अपकमिंग फिल्म टोटल धमाल की स्टार कास्ट शिरकत कर रही है. शो में माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर, अजय देवगन, रितेश देशमुख और डायरेक्टर इंद्र कुमार ने शिरकत की. प्रोमो के अनुसार, इस दौरान कभी परदे की हिट जोड़ी रही अनिल कपूर और माधुरी दीक्ष‍ित का सुपर डांस भी देखने को मिलेगा. बता दें कि माधुरी का गाना एक दो तीन काफी हिट हुआ था.

Advertisement

ये गाना फिल्म तेजाब का था. जिसमें माधुरी के कैरेक्टर का नाम मोहिनी था. जब फिल्म तेजाब हिट हो गई तो फैन्स माधुरी से ऑटोग्राफ मांगते थे, तब वे अपने नाम की जगह सिर्फ M लिखती थी, लोग समझते थे मोहिनी, लेकिन वे अपना नाम माधुरी ल‍िखती थीं. शो के दौरान कृष्णा अभिषेक के किरदार सपना ने अजय देवगन से एक करोड़ रुपए मांगे.

शो में अनिल कपूर माधुरी से जुड़े कुछ राज खोलेंगे. वे बताएंगे कि आम तौर पर कूल रहने वाली माधुरी उस वक्त कितनी गुस्सा हो जाती हैं, जब उन्हें अपना खाना टाइम पर नहीं मिलता. वे काफी फूडी हैं. अपना लंच टाइम पर करती हैं. कपिल शो में रितेश देखमुख की टाइमिंग देखकर कहते हैं कि वे उनके शो के लिए ही बने हैं.

शो में अब नहीं दिखेंगे सिद्धू ?

Advertisement

पुलवामा टेरर अटैक के बाद सिद्धू द्वारा पाकिस्तान को लेकर दिए विवादित बयान से देश गुस्से में है. उन्हें द कपिल शर्मा शो से बाहर कर दिया गया. वे इस शो में गेस्ट की भूमिका निभाते थे.  दो सीजन में वे कपिल के साथ रहे हैं. अब इस शो में उनकी जगह चर्चित कॉमेडियन और एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह लेंगी. यह दूसरी बार है जब सिद्धू को अर्चना इस शो में रिप्लेस कर रही हैं.

इससे पहले 2017 में अर्चना ने कपिल शर्मा के शो में सिद्धू को रिप्लेस किया था. सिद्धू ने इस पर आपत्त‍ि भी जताई थी. इसके चलते कुछ समय तक कपिल शर्मा से उनके रिश्ते खराब रहे. इस साल वे फिर एक बार कपिल शर्मा के शो में लौटे थे.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अर्चना पूरन सिंह इस बात की पुष्ट‍ि कर चुकी हैं कि उन्होंने कपिल के शो के दो एपिसोड 9 और 13 फरवरी को शूट किए हैं. लेकिन उन्होंने सिद्धू को टेम्परेरी रिप्लेस किया है, क्योंकि सिद्धू इस दौरान कहीं और बिजी हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »