सलमान की 'सुल्तान' पर भारी पड़ा नन्हा 'मोगली'

एक ऑनलाइन सर्वे के मुताबिक मोगली ने ऑनलाइन बुकिंग के मामले में सुल्तान को धोबी पछाड़ दी है.

Advertisement
फिल्म 'द जंगल बुक' फिल्म 'द जंगल बुक'

स्वाति रस्तोगी

  • नई दिल्ली,
  • 30 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 8:52 PM IST

अप्रैल 2016 में जब फिल्म 'जंगल बुक' हिंदी में रिलीज हुई तो बड़ो से लेकर बच्चों में फिल्म को देखने का उत्साह और जोश था. सालों पहले छोटे पर्दे पर का कार्टून शो लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने वाला 'द जंगल बुक' कार्टून जब फिल्म की शक्ल में रुपहले पर्दे पर आया तो फिल्म ज्यादातर लोगों की बचपन की यादें ताजा दीं.

Advertisement


फिल्म में इरफान खान, ओमपुरी और प्रियंका चोपड़ा की आवाज ने दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी. दमदार डायरेक्शन, शानदार एक्टिंग औऱ बेहतरीन सिनेमैटिक इफैक्ट की वजह से फिल्म ने खूब कमाई भी की. शायद यही वजह है कि 'जंगल बुक' का प्यारा सा किरदार 'मोगली' बॉक्स ऑफिस के 'सुल्तान' सलमान खान पर भी भारी पड़ा.


जी हां, एक ऑनलाइन सर्वे के मुताबिक मोगली ने ऑनलाइन बुकिंग के मामले में सुल्तान को धोबी पछाड़ दी है. देश की सबसे बड़ी ऑनलाइन टिकट बुकिंग कंपनी 'बुक माय शो' के सर्वे के मुताबिक साल भर की टॉप 10 फिल्मों में 'द जंगल बुक' ने बाज़ी मारी. 'सुल्तान', 'एयरलिफ्ट', 'एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी', 'कबाली', 'ए दिल है मुश्किल', 'डियर जिंदगी' जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए ऑनलाइन कलेक्शन के लिहाज से सबसे टॉप पर रही. हांलांकि आमिर खान की फिल्म 'दंगल' को रिलीज़ हुए हफ्ता भर भी नहीं हुआ फिल्म बाकी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए 'सुल्तान' के बाद फिलहाल तीसरे पायदान पर पहुंच गई.

Advertisement


वहीं पहली बार कुश्ती के अखाडे में अपना जौहर दिखा रहे सल्लूं मियां का दांव भी मोगली को टक्कर नहीं दे पाया. फिल्म 'सुल्तान' में कहानी से लेकर ड्रामा, एक्शन, हिट गानों तक कामयाबी का हर स्टन्ट था लेकिन इसके बावजूद मोगली की मासूमियत सलमान खान की बॉडी पर भारी पड़ी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »