रजनीकांत का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक

सभी के दिलों पर राज करने वाले सूपरस्टार रजनीकांत का ट्विटर अकाउंट हैक. उनकी बेटी ऐश्वर्या आर धनुष ने दी जानकारी.

Advertisement
सूपरस्टार रजनीकांत सूपरस्टार रजनीकांत

दीपल सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 03 अगस्त 2016,
  • अपडेटेड 6:39 PM IST

रजनीकांत से जुड़ी एक बहुत ही शॉकिंग न्यूज सामने आ रही है. 2 जुलाई की रात को रजनीकांत का ट्विटर अकाउंट @superstarrajini को किसी ने हैक कर लिया था.

रजनीकांत की बेटी ने दी जानकारी:
रजनीकांत के ट्विटर अकाउंट पर एक चौंका देना ट्वीट आया तो उनके फॉलोअर्स को बड़ा झटका लगा. दरअलस रजनीकांत के ट्विटर पर Rajinikanth #HitToKill ट्वीट किया गया था. बाद में पता चला कि उनके अकाउंट को किसी तकनीकी विशेषज्ञ ने हैक कर लिया था. कुछ घंटों बाद रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या आर धनुष ने ट्वीट कर कहा कि अप्पा का अकाउंट हैक हो गया था लेकिन अब उसे ठीक कर लिया गया है.

Advertisement

क्या हुआ रजनीकांत का ट्विटर अकाउंट हैक होने के बाद:
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, 'अकाउंट हैक होने के बाद कमल हसन, आमिर खान, शाहरुख खान, 'कबाली' के डायरेक्टर प रंजीत, 'कबाली' के प्रोड्यूसर एस. थानु को फॉलो किया गया था लेकिन अकाउंट ठीक होने के बाद वापस सबको अनफॉलो कर दिया गया. आपको बता दें कि रजनीकांत ने फरवरी 2013 में ट्विटर ज्वांइन किया था. उनके अभी तक 3 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. रजनीकांत ने अभी तक 29 ट्वीट किए हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement