तनुश्री ने मनसे की तुलना ISIS से की, कहा- झूठ फैलाया जा रहा

तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर लगाए संगीन आरोपों के बाद अब कई और नए तथ्य जारी कर दिए हैं. इसी के साथ तनुश्री ने मनसे पर कई चौंकाने वाले खुलासे भी कर दिए.

Advertisement
तनुश्री दत्ता (फोटोः इंस्टाग्राम) तनुश्री दत्ता (फोटोः इंस्टाग्राम)

पुनीत पाराशर

  • नई दिल्ली,
  • 01 अक्टूबर 2018,
  • अपडेटेड 10:57 PM IST

नाना पाटेकर और तनुश्री विवाद में हर रोज नई जानकारियां सामने आ रही हैं. एक्ट्रेस ने अपने नए बयान में यह कहा, "चारों आरोपियों नाना पाटेकर, गणेश आचार्य, निर्देशक राकेश सारंक और प्रोड्यूसर सामी सिद्दीकी के अलावा सेट मौजूद-नामौजूद समर्थकों के द्वारा भी एक झूठ फैलाया जा रहा है. MNS पार्टी जिसने मुझ पर हमला करने के लिए भीड़ को बुलाया था उनके द्वारा भी यह झूठ फैलाया गया था."

Advertisement

ने कहा कि उनके बारे में ऐसा कहा जा रहा है कि उनकी तरफ से भीड़ को उकसाने के लिए कोई गतिविधि की गई थी और मेरी मीडिया के साथ गुप्त बातचीत हुई थी. तनु ने कहा कि उनके बारे में यह झूठ फैलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इस झूठ में फंस कर भ्रमित मत होइएगा. मैं सभी से निवेदन करूंगी की पुराने वीडियो निकालें और उन्हें देखें.

तनुश्री ने मनसे पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, "MNS सिर्फ एक पार्टी नहीं है बल्कि अल-कायदा और की तरह एक विचारधारा हैं. वो घातक हैं, सांप्रदायिक हैं, असहिष्णु हैं और किसी भी संस्था का कोई भी व्यक्ति यह बात कह सकता है. इसलिए कृपया नतीजे तक पहुंचने से पहले तथ्यों को जांच लें."

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »