स्टारडस्ट अवॉर्ड 2016: सोनम, शाहरुख और इन स्टार्स के नाम रही ये शाम

स्टारडस्ट अवॉर्ड 2016 में शाहरुख, सलमान, अनुष्का और सोनम का जलवा दिखा. 'नीरजा' को कई अवॉर्ड मिले. आपको यहां बता रहे हैं कि किसकी झोली में कौन सा अवॉर्ड पहुंचा..

Advertisement
स्टारडस्ट अवॉर्ड 2016 में सितारों का जलवा स्टारडस्ट अवॉर्ड 2016 में सितारों का जलवा

दीपिका शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 20 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 10:32 AM IST

सोमवार रात स्टारडस्ट अवॉर्ड का आयोजन किया गया जिसमें बॉलीवुड के तमाम सुपरस्टार वहां पहुंचे. सैंसुई कलर्स स्टारडस्ट अवॉर्ड्स को फराह खान, अभि‍षेक बच्चन और रितेश देशमुख ने होस्ट किया.

सुपरस्टार सलमान खान की और करण जौहर की 'ऐ दिल है मुश्किल' ने सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीते. इस कार्यक्रम में सलमान खान की कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर भी शामिल हुई.

फंक्शन में शाहरुख के साथ यूलिया नजर आईं. दरअसल यूलिया ने में शाहरुख खान के साथ बतौर अवॉर्ड प्रेजेंटर स्टेज शेयर किया. यूलिया-शाहरुख ने करण जौहर को 'ऐ दिल है मुश्किल' के लिए बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड दिया.

Advertisement

जानें किसने कौन सा अवॉर्ड जीता...
व्यूअर्ज च्वाइस बेस्ट एक्ट्रेस ऑफ द ईयर- अनुष्का शर्मा (सुल्तान, ऐ दिल है मुश्किल)

व्यूअर्ज च्वाइस बेस्ट एक्टर ऑफ द ईयर- अमिताभ बच्चन (पिंक)
एडिटर च्वाइस बेस्ट एक्ट्रेस ऑफ द ईयर- सोनम कपूर (नीरजा)
बेस्ट फीमेल डेब्यू एक्टर- सैयामी खेर (मिर्जया), दिशा पटानी (एम एस धोनी: द अनटोल्ट स्टोरी)
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर-
प्रीतम (ऐ दिल है मुश्किल)
बेस्ट मेल एक्टर इन सपोर्टिंग रोल- ऋषि कपूर (कपूर एंड सन्स)
बेस्ट फीमेल एक्टर इन सपोर्टिंग रोल- शबाना आजमी (नीरजा)
बेस्ट एक्टर इन निगेटीव रोल- जीम सर्भ (नीरजा)
लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड- रेखा
आइकन ऑफ द ईयर- प्रियंका चोपड़ा
एडिटर च्वाइस बेस्ट फिल्ममेकर- राम माधवानी (नीरजा)
एडिटर च्वाइस बेस्ट फिल्ममेकर- अनिरूद्ध टोनी (पिंक)

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »