भद्दे कमेंट्स पर भड़की श्रीदेवी की बेटी, आलोचकों को दिया करारा जवाब

श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर अक्सर अपनी ग्लैमरस फोटो को लेकर चर्चा में रहती हैं. लेकिन इस बार वो अपने स्टेटमेंट की वजह से खबरों में छाई हुई हैं.

Advertisement
श्र‍ीदेवी की बेटी खुशी कपूर श्र‍ीदेवी की बेटी खुशी कपूर

दीपिका शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 14 जनवरी 2016,
  • अपडेटेड 3:21 PM IST

बॉलीवुड के स्टार किड्स में खुशी कपूर आजकल सुर्खियों में हैं. दिग्गज अदाकारा श्रीदेवी की बेटी खुशी कुछ ही समय पहले अपनी दोस्त आलिया कश्यप के बर्थडे में शामिल हुई थीं.

पार्टी के बाद . प्रॉब्लम तब उठ खड़ी हुई जब उन फोटो पर कुछ नेगेटिव और भद्दे कमेंट्स आए. लेकिन खुशी ने हिम्मत न हारते हुए अपनी फिगर और बॉडी पर हुए कमेंट्स का करारा जवाब दिया है.

Advertisement

वो आत्मविश्वास से भरी हुई हैं. खुशी के अनुसार किसी को यह अधिकार नहीं है कि कपड़े और लुक्स की वजह से किसी के बारे में फैसला किया जाए. कहने को खुशी महज 15 साल की हैं, लेकिन आत्मविश्वास से भरी हुई हैं. वो कहती हैं कि हर कोई अपने आप में अलग होता है, हमें सबकी कद्र करनी चाहिए.

आलिया इब्राहिम ने भी सपोर्ट किया है और खुशी को 'पॉर्न रेडी' बताते कमेंट्स की निंदा की है. उन्होंने एक ब्लॉग लिखा है जिसका शीर्षक है. 'आई एम मोर दैन माय ब्रेस्ट्स'. इसमें उन्होंने लिखा है कि अगर मेरी क्लीवेज दिखती है, तो इसका मतलब यह नहीं है कि मैं किसी के लिए ओपन हूं. मैं 18 साल की लड़की हूं और मुझे जैसे तैयार होने में खुशी मिलती है वैसे होती हूं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »