वापस मुंबई आएंगी सोनम, पति के साथ यहां शिफ्ट होने की तैयारी

सोनम कपूर और आनंद आहूजा जल्द ही वापस मुंबई आ सकते हैं.

Advertisement
सोनम कपूर और आनंद आहूजा सोनम कपूर और आनंद आहूजा

पुनीत पाराशर

  • नई दिल्ली,
  • 05 जुलाई 2018,
  • अपडेटेड 4:06 PM IST

एक्ट्रेस सोनम कपूर साल के अंत तक अपने पति के साथ मुंबई शिफ्ट हो सकती हैं. फिलहाल वह आनंद आहुजा के साथ लंदन में हैं, लेकिन जानकारी के मुताबिक यह जोड़ा मुंबई के बांद्रा कर्ला कॉम्प्लैक्स में शिफ्ट होने का विचार कर रहा है. एक रिपोर्ट के मुताबिक सोनम ने साल 2015 में 35 करोड़ रुपये में एक घर खरीदा था. इसी घर में उनकी मेहंदी सेरेमनी का कार्यक्रम हुआ था.

Advertisement

मिड-डे ने अपनी एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा, "सोनम ने इस प्रॉपर्टी में काफी वक्त पहले पैसा लगाया था. यह सोचकर कि दोनों अपना वक्त यहां मुंबई में गुजारेंगे, वह चाहती हैं कि बांद्रा उनका मैरिटल होम बने. उन्होंने इस घर को तैयार कराना भी शुरू कर दिया है. हाल ही में अपनी लंदन ट्रिप के दौरान वह इस घर के लिए कुछ सजावटी सामान लेकर भी आई थीं."

रिपोर्ट में बताया गया है कि उनका कैलेंडर बैक टू बैक फिल्मों से अटा पड़ा है. एक बार उन्होंने "द जोया फैक्टर" की शूटिंग शुरू कर दी तो उन्हें अपने घर की सजावट के लिए शायद ही वक्त मिलेगा. वह इस साल के अंत तक इस घर में शिफ्ट होने की तैयारी कर रही हैं. यह कपल अपना वक्त दिल्ली, मुंबई के बीच बांटेगा जहां उनके परिवार रहते हैं, और कुछ वक्त लंदन के लिए जहां आनंद का बिजनेस है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »