सोनाक्षी की 'अकीरा' के सॉन्ग 'रज-रज के' का टीजर जारी

फिल्म 'अकीरा' के गाने 'रज-रज के'का टीजर सोनाक्षी सिन्हा ने रिलीज कर दिया है. फिल्म 2 सितंबर को रिलीज होगी.

Advertisement
सोनाक्षी सिन्हा सोनाक्षी सिन्हा

दीपिका शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 02 अगस्त 2016,
  • अपडेटेड 11:15 AM IST

सोनाक्षी सिंहा की आने वाली फिल्म 'अकीरा' उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट साबित हो सकती है. 'अकीरा' सोनाक्षी के इर्द-गिर्द ही घूमती है. एआर मुरुगदॉस की इस फिल्म में अनुराग कश्यप और कोंकणा सेन शर्मा भी अहम किरदारों में नजर आएंगे.

पर इस फिल्म के पहले गाने 'रज-रज के' का टीजर रिलीज किया है. इस गाने की खासियत यह है कि इस गाने को सोनाक्षी ने अपनी आवाज दी है.

Advertisement

सोनाक्षी सिन्हा ने ट्विटर पर ये गाना शेयर करते हुए लिखा, 'फिल्म 'रज-रज के' रिलीज होने के लिए तैयार है. किसी फिल्म के लिए यह मेरा पहला गाना है.'

यह टीजर आपको वरुण धवन के 'बदलापुर' की याद दिलाएगी. हालांकि इस टीजर में हमें की आवाज नहीं सुनाई दे रही. सोनाक्षी को गाता हुआ सुनने के लिए हमें गाने के रिलीज होने का इंतजार करना होगा. वैसे सोनाक्षी को एक्टर से सिंगर में तब्दील होते देखना दिलचस्प होगा.

आपको बता दें कि एक लड़की की कहानी है जो जोधपुर से मुंबई पढ़ने आती है और यहां कुछ मुश्किलों में फंस जाती है. 'अकीरा' 2 सितम्बर को रिलीज होगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »