शूट‍िंग सेट पर बाइक से ग‍िरे सिद्धार्थ मल्होत्रा, पैर-हाथ में लगी चोट

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा हादसे का शिकार हो गए हैं. दरअसल, इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म शेरशाह की शूटिंग में बिजी हैं. शूटिंग करगिल में हो रही है. शो के सेट पर सिद्धार्थ का एक्सीडेंट हो गया. ये एक्सीडेंट बाइक राइडिंग के दौरान हुआ.

Advertisement
सिद्धार्थ मल्होत्रा सिद्धार्थ मल्होत्रा

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 सितंबर 2019,
  • अपडेटेड 1:18 PM IST

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा हादसे का शिकार हो गए हैं. दरअसल, इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म शेरशाह की शूटिंग में बिजी हैं. शूटिंग करगिल में हो रही है. शो के सेट पर सिद्धार्थ का एक्सीडेंट हो गया. ये एक्सीडेंट बाइक राइडिंग के दौरान हुआ.

स्पॉटबॉय की खबर के मुताबिक, सिद्धार्थ और को-एक्टर शिव पंडित बाइक राइड कर रहे थे. इसी दौरान हादसा हुआ और उनके पैर में चोट आ गई. स्पॉटबॉय ने मुबंई मिरर के हवाले से लिखा- शूट के बाद सिद्धार्थ और शिव बाइक राइड के लिए निकल गए. इसी दौरान शिव अपना बैलेंस खो दिया और बाइक से फिसल गए. सिद्धार्थ उनके पीछे बैठे थे उन्होंने ब्रेक लगाने की कोशिश की. लेकिन बाइक फिसल गई. इसके परिणामस्वरूप उनके हाथ और पैर में चोटें आईं. हालांकि, उन्होंने हेलमेट पहना हुआ था इसलिए बड़ी दुर्घटना होने से बच गई.

Advertisement

सोर्स के मुताबिक, एक्सीडेंट के बावजूद, सिद्धार्थ ने रविवार को शूटिंग जारी रखी. क्योंकि 150 लोगों का एक क्रू उस दिन एक महत्वपूर्ण सीन की शूटिंग के लिए तैयार था. इसके लिए एक विशाल सेटअप भी लगाया गया था. हालांकि, सोमवार उनके लिए आराम का दिन था.

चोट पर सिद्धार्थ ने कहा- फिल्म के शेड्यूल और पैमाने को देखते हुए, मुझे ठीक होने में समय नहीं लगा. इस तरह की दुर्घटनाएं होती हैं. लेकिन मुझे लगता है कि यह बहुत बुरा हो सकता था. उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में मैं बिल्कुल ठीक हो जाऊंगा. 

शेरशाह फिल्म की बात करें तो इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा डबल रोल प्ले करते नजर आएंगे. ये फिल्म कैप्टन विक्रम बत्रा की कहानी पर आधारित होगी. भारतीय सेना के जवान विक्रम बत्रा को परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था. फिल्म का निर्देशन विष्णु वरधान कर रहे हैं और ये फिल्म साल 2020 में रिलीज की जाएगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »