पर्दे पर भी कमल हासन की बेटी बनेंगी श्रुति

अभिनेता-निर्देशक कमल हासन की बेटी अभिनेत्री श्रुति हासन अब पर्दे पर भी उनकी बेटी का किरदार निभाते नजर आएंगी. फिल्म का नाम अभी तय नहीं है.

Advertisement
कमल हासन और श्रुति हासन कमल हासन और श्रुति हासन

दीपिका शर्मा / IANS

  • चेन्नई,
  • 13 जनवरी 2016,
  • अपडेटेड 11:54 PM IST

अभिनेता-निर्देशक कमल हासन की बेटी अभिनेत्री श्रुति हासन अब पर्दे पर भी उनकी बेटी का किरदार निभाते नजर आएंगी. फिल्म का नाम अभी तय नहीं है. फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होगी. यह पहली बार है जब पिता-बेटी की जोड़ी एक-साथ पर्दे पर नजर आएगी.

हासन के एक करीबी सूत्र ने बताया, 'अफवाहों के विपरीत, में साथ नहीं है. यह अलग फिल्म होगी, जिसमें श्रुति कमल की बेटी की भूमिका में होंगी.'

Advertisement

यह फिल्म फिल्मकार टी. के राजीव कुमार द्वारा निर्देशित होगी. उन्होंने बताया कि कुछ हफ्तों में फिल्म के प्रमुख कलाकारों के चयन को अंतरिम रूप दे दिया जाएगा. फिल्म के संगीत के लिए हासन संगीतकार इलयाराजा के साथ बातचीत कर रहे हैं.

सूत्र ने कहा, 'इस फिल्म के लिए सप्ताह भर में की आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी जाएगी.'

फिल्म की शूटिंग अमेरिका में होगी, जिसके चलते वर्तमान में हासन फिल्म की लोकेशन्स देख रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement