एक बार फिर श्रद्धा कपूर करेंगी बारिश में रोमांस

इनदिनों फिल्म 'बागी' की शूटिंग में व्यस्त श्रद्धा कपूर एक बार फिर बारिश में रोमांस करने के लिए तैयार हैं. इस फिल्म में श्रद्धा कपूर पर रेन डांस स्पेशल सॉन्ग फिल्माया गया है.

Advertisement

पूजा बजाज / आर जे आलोक

  • मुंबई,
  • 18 फरवरी 2016,
  • अपडेटेड 12:51 PM IST

फिल्म 'आशिकी 2' में श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर  का बारिश में भीगते हुए फिल्माया रोमांटिक गाना'तुम ही हो' आज त‍क लोगों की जुबां पर है और बारिश में फिल्माए गए इस गाने का वीडियो भी फैन्स के जहन से नहीं निकला है. अब कुछ ऐसा ही जादू एक बार फिर से श्रद्धा कपूर अपनी अगली फिल्म 'बागी' में दिखाने के लिए आतुर हैं.

Advertisement

इन दिनों टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म के एक रेन डांस सीक्वेंस वाले गाने की शूटिंग कर रही हैं. इस गाने में एक रेलवे प्लेटफॉर्म पर बारिश में भीगती हुई नजर आएंगी. श्रद्धा का फिल्म 'आशिकी 2' में भी बारिश में फिल्माया गया गाना 'तुम ही हो' काफी सराहा गया था, और इस बार 'बागी' की शूटिंग के दौरान श्रद्धा उसी पल को दोबारा एंजॉय किया.

में श्रद्धा और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी पहली बार साथ दिखाई देगी. साबिर खान के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 29 अप्रैल 2016 को रिलीज होगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »