बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के फिटनेस वीडियो हमेशा चर्चा में रहते हैं. लेकिन इन दिनों शिल्पा अपने फिटनेस पार्टनर की वजह से चर्चा में हैं. ख़ास बात ये है कि शिल्पा शेट्टी का फिटनेस पार्टनर कोई और नहीं उनका बेटा वियान ही है. शिल्पा शेट्टी ने बेटे के साथ एक वीडियो साझा किया है जो साफ बता रहा है कि शिल्पा शेट्टी की तरह उनका बेटा भी फिटनेस फ्रीक है.
शिल्पा शेट्टी ने जो वीडियो पोस्ट किया है उसमें वो बेटे वियान के साथ इनडोर रॉक क्लाइंबिंग कर रही हैं. वीडियो के साथ एक्ट्रेस ने लिखा, "अपने अंदर के बच्चे को जिंदा रखने के लिए. बेटे के साथ रॉक क्लाइंबिंग, और वह मुझे जोरदार टक्कर दे रहा है...लेकिन मैं भी हार नहीं मानने वाली. गर्मियां आ चुकी हैं और यह समय उसे और खुद को एंटरटेन करने का है. इसमें बहुत मजा भी है और यह जोरदार वर्कआउट भी है. यानी एक तीर से दो निशाने."
इससे पहले शिल्पा शेट्टी के बेटे वियान का एक और वीडियो वायरल हुआ था. वीडियो में वियान अपनी नानी सुनंदा शेट्टी के पैर दबाते नजर आ रहे थे. वियान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहा था. इसके साथ ही बेटे वियान को गोद में लेकर शिल्पा शेट्टी का वर्कआउट के दौरान का भी एक वीडियो वायरल हुआ था.
शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए अक्सर फिटनेस टिप्स और सही डाइट के बारे में बताती रहती हैं.
वर्क फ्रंट की बात करें तो शिल्पा इन दिनों फिल्मों में नहीं टीवी रियलिटी शोज में ही नजर आती हैं. वे डांस शो सुपर डांसर चैप्टर 3 को जज कर रही हैं. शो में बीते दिनों हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस वहीदा रहमान और आशा पारेख ने शिरकत की थी.
aajtak.in